हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों पर के इनाम:एक व्यक्ति का कत्ल करके भागे दोनों भाइयों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित
मुरैना पुलिस ने दो आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का है नाम घोषित किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं तथा दोनों पर एक व्यक्ति की हत्या करने का अपराध दर्ज है। मुरैना पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश है। बता दें कि, आरोपी प्रदीप सिंह पुत्र छोटे सिंह तोमर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हर जीवन का पुरा, मौजा बरेह, पुलिस थाना अंबाह का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अमरदीप सिंह उर्फ लला, पुत्र छोटे सिंह तोमर, उम्र 24 वर्ष, निवासी हर जीवन का पुरा शामिल है। दोनों अपराधी रिश्ते में सगे भाई हैं। दोनों पर एक सी धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों के ऊपर बरेह गांव निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। दोनों भाई पिछले एक माह से फरार चल रहे हैं। काफी कोशिशों के बावजूद पुलिस उनको नहीं पड़ सकी है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने अपने सूचना पत्र में स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इनका पता बताएगा उसको यह राशि दी जाएगी। ------
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VmiTcMF
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VmiTcMF
via IFTTT
Comments
Post a Comment