सब्सिडी का अवैध लाभ लेने वालों की जियो टैगिंग जांच:रजिस्ट्री से जुटाएंगे जानकारी, कौन से कंज्यमर आलीशान मकान, बंगलों में रहकर ले रहे सब्सिडी का फायदा
प्रदेश में तीनों ही विद्युत वितरण कम्पनियां अब शहरी इलाकों में महंगे प्लाट लेकर और आलीशान बनाकर रहने वाले उपभोक्ताओं की जांच रजिस्ट्री के माध्यम से करेंगी। जिलों में पंजीयन विभाग से रजिस्ट्री के आंकड़े लेकर कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर ऐसे उपभोक्ताओं की कमाई का आकलन किया जाएगा और जो अच्छी कमाई के बाद भी अटल ज्योति योजना में सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं, उन्हें अपात्र घोषित करने का काम किया जाएगा। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियां पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद इसकी जांच के लिए एक्टिव हो गई हैं। ये बिजली कम्पनियां मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एमपीएसइडीसी) के सहयोग से जियो टेगिंग तकनीक के माध्यम से अटल योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की वास्तविक स्थिति की जांच करेंगी। जांच की शुरुआत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल व ग्वालियर के पॉश इलाकों से कर दी गयी है। 150 यूनिट का लाभ ले रहे आलीशान घरों में रहने वाले सरकार को आशंका है कि आलीशान बंगलों और घरों में रहने वाले अटल ज्योति योजना का लाभ ले रहे है। अटल ज्योति योजना के दायरे में वे उपभोक्ता आते हैं जिनकी मासिक बिजली खपत 150 यूनिट तक है। ऐसे उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग द्वारा सब्सिडी दी जाती है। मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों के द्वारा अपनी बिलिंग प्रणाली का डाटा मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम लिमिटेड (एमपीएसइडीसी) को उपलब्ध कराया गया है। इस कार्य में नगर निगम व नगर पालिका के साथ समन्वय स्थापित कर संपत्ति डाटा भी एमपीएसइडीसी को दिया गया है। जियो टैगिंग से लेंगे बड़े बंगलों, प्लाट्स वाले कंज्यूमर्स की लोकेशन एमपीएसइडीसी द्वारा जियो टेगिंग के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की जानकारी निकाल कर विद्युत वितरण कंपनियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे बड़े भू-भाग व अधिक क़ीमत की गाइडलाइन वाले उपभोक्ता द्वारा अटल ज्योति योजना के अंतर्गत सब्सिडी लेने की जानकारी मिल सकेगी। इस जानकारी के आधार पर विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा ऐसे परिसरों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की योजना तैयार की जाएगी। रजिस्ट्री की कमांड देकर निकालेंगे डेटा एमपीएसइडीसी के एमपी जियो पोर्टल की मदद से कलेक्टर गाइड लाइन पर हुई रजिस्ट्री की कमांड देकर डेटा निकाला जाएगा और दूसरे कमांड पर इस गाइडलाइन पर रजिस्ट्री करवाने वाले ऐसे उपभोक्ताओं की जानकारी मिलेगी जिनके यहां बिजली की मासिक खपत 150 यूनिट तक है। एक परिसर में अनेक कनेक्शन वाले उपभोक्ता कनेक्शनों को मर्ज कराएं विद्युत वितरण कंपनियों ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनके परिसर में अनेक कनेक्शन चल रहे वे अनेक विद्युत कनेक्शनों को समाहित (मर्ज) कराकर एक बिजली कनेक्शन करवा लें। इसके लिए वे नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र अथवा जोन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9OSmght
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9OSmght
via IFTTT
Comments
Post a Comment