Skip to main content

पति ने पत्नी में कुल्हाड़ी मारी, हालत गंभीर:थाने पहुंचकर बोला-मैंने पत्नी की हत्या कर दी, पुलिस पहुंची तो पता लगा घायल है

ग्वालियर में मंगलवार रात एक सनकी पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। दो कुल्हाड़ी गाल व एक सिर में लगी है। पत्नी को मृत समझकर हमलावर पति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर भागता हुआ निकला और खुद पुलिस थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। यह सुनकर और समझ गई। पुलिस स्पॉट पर पहुंची तो पता लगा कि महिला घायल है और उसके बेटे उसे लेकर जेएएच ट्रोमा सेंटर पहुंचे हैं। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। घटना महलगांव सिटी सेंटर की है। पुलिस ने फिलहाल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पति ने पत्नी पर हमला क्यों किया यह नहीं बता रहा है। घायल के बच्चों का कहना है कि पिता दिमागी रूप से अस्वस्थ हैं और गांव की जमीन बेचने की जिद्द कर रहा था। शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र स्थित महलगांव निवासी 45 वर्षीय मालती पत्नी अंगद कुशवाह पर मंगलवार रात उसके ही पति ने कातिलाना हमला किया है। मालती और अंगद के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा 22 साल का है। मंगलवार रात को मालती के दो बड़े बेटे काम पर गए थे। छोटा बेटा घर के पास गणेश पंडाल में बैठा था। तभी किसी बात पर अंगद का पत्नी मालती से विवाद हो गया। जिस पर अंगद ने कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दो कुल्हाड़ी चेहरे पर लगी हैं, जबकि एक सिर में पीछे की तरफ लगी है। तीन कुल्हाड़ी लगते ही पत्नी वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर आरोपी उसे मृत समझकर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर वहां से भागा। पिता को खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर भागते देखा तो छोटे बेटे को संदेह हुआ। जिस पर वह दौड़ता हुआ घर पहुंचा तो मां लहूलुहान पड़ी थी। तत्काल उसने बड़े भाई को सूचना दी। तत्काल परिजन घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बेटा बोला-पिता सनकी है हमेशा मारने के लिए घूमता है घायल महिला का छोटा बेटा बोला पिता सनकी स्वभाव के हैं। उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। कई बार इलाज भी चल चुका है। वह आए दिन घर पर झगड़ा करते हैं। हमेशा कुल्हाड़ी मारने की धमकी देते थे। उनको लड़ने के लिए कोई बहाना भी नहीं चाहिए होता था किसी भी बात पर भिड़ जाते थे। मंगलवार रात को भी वह बिना किसी बात के झगड़ा करने लगे और मां पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना इस मामले में टीआई विश्वविद्यालय थाना उपेन्द्र छारी ने कहा कि हमलावर अंगद कुशवाह पत्नी पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद खुद पुलिस थाना पहुंच गया। उसने अपना जुर्म कुबूल किया। पुलिस जब स्पॉट पर पहुंची तो पता लगा कि परिजन उसे अस्पताल ले गए हैं। अभी वह घायल है और इलाज चल रहा है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XEvRpNq
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...