विदिशा| सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान वाहन चेकिंग में विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि सिविल लाइंस पुलिस ने दो नाबालिगों को रोककर उनसे मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़ित युवकों का कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारा और अभद्र व्यवहार किया। घटना की जानकारी लगते ही सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि चालान काटना पुलिस का अधिकार है, लेकिन मारपीट करना गलत है। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया। उनका कहना है कि केवल नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई, न कोई मारपीट हुई और न ही गिरफ्तारी। आरोपों को चालान से बचने का तरीका बताया जा रहा है। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को दी गई है। दोनों ने जांच का आश्वासन दिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NYOK2Ls
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NYOK2Ls
via IFTTT
Comments
Post a Comment