जबलपुर में शादी का झांसा देकर वनकर्मी से रेप:CSP के पास पहुंची महिला, कहा- परिवार समेत आया था, सगाई के बाद मुकरा
जबलपुर वन विभाग मे पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने पुलिस से मदद मांगी है। महिला का कहना है कि एक युवक ने परिवार के साथ घर आकर पहले सगाई की, इसके बाद मेल-जोल बढ़ाया। अब शादी करने से मना कर रहा है। 32 वर्षीय महिला ने पुलिस अधिकारी को बताया कि शादी का झांसा देकर उसने ना सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि जरूरत बता कर लाखों रुपए भी ले लिए। 5 साल तक शादी की बात करने वाला आरोपी युवक अब शादी करने से मना करते हुए धमकी दे रहा है कि अगर पुलिस तक पहुंची तो ठीक नहीं होगा। मंगलवार की सीएसपी ने महिला की शिकायत सुनने के बाद ग्वारीघाट थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सगाई के बाद शादी से कर दिया मना महिला ने सीएसपी को बताया कि राजा गौंड नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान हुई थी। परिवार के कुछ सदस्यों के साथ घर आकर शादी की बात की। फिर सगाई हुई। लेकिन वह अब शादी से मना कर रहा है। वह युवती के मोबाइल में और घर पर रखी सगाई की फोटो भी ले गया। पीड़िता का कहना है कि उसने सरकारी नौकरी देखकर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद वह कोई ना कोई जरूरत बताकर कभी 20 हजार तो कभी 34 हजार रुपए मांगे। अब तक वह 5 लाख रुपए ले चुका है। पीड़िता ने बताया कि 2020 में सगाई होने के बाद परिवार में कुछ ऐसी स्थिति आ गई थी, कि शादी नहीं हो पाई, इसके बाद भी रमेश गौंड लगातार संपर्क में था, और यह कहता रहा कि जल्द ही शादी कर लेंगे, पर नहीं किया। बीच में दोनों की बात बंद हो गई। 20 मई को शादी कर चुका है आरोपी 2025 जनवरी में राजा एक बार फिर संपर्क में आया। दोनों का बात होना शुरू हो गई। पीड़िता ने बताया कि बिना किसी से कुछ कहे रमेश ने 20 मई को किसी और लड़की से शादी कर लिया। युवती ने जब रमेश से पूछा कि तुमने धोखा क्यों दिया। इस पर चुप रहने की धमकी देते हुए, कहा कि दोबारा कभी मुझसे बात करनी कोशिश मत करना। शहर के गौरीघाट क्षेत्र में रहने वाली युवती की शिकायत को सीएसपी भगत सिंह गठोरिया ने गंभीरता से सुनने के बाद थाना प्रभारी ग्वारीघाट को निर्देश दिए है कि महिला कि शिकायत फौरन कायम करने के बाद आरोपी रमेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। मेडिकल कॉलेज में काम करता है आरोपी सीएसपी ने बताया कि रमेश गौंड नाम का व्यक्ति जो कि मेडिकल काॅलेज में काम करता है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा। आरोपी ने ना सिर्फ महिला के साथ रेप किया है, बल्कि उससे लाखों रुपए भी ऐंठे हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yZHV7K2
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yZHV7K2
via IFTTT
Comments
Post a Comment