Skip to main content

DCS सर्वेयरों ने सरकार से लगाई गुहार:नौकरी को स्थायी करने, सुरक्षा के लिए बीमा और पहचान पत्र जारी करने की मांग

किसानों के लिए दिन-रात काम करने वाले 'DCS सर्वेयर' अब खुद के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है। उनकी प्रमुख मांगों में नौकरी को स्थायी करना, काम के दौरान सुरक्षा के लिए बीमा कवर और पहचान पत्र जारी करना शामिल है। इन मांगों को लेकर जबलपुर के सर्वेयरों ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर नाथूराम गोंड को एक ज्ञापन भी सौंपा है। सर्वेयरों ने बताया कि उन्होंने किसान रजिस्ट्री, e-KYC और गिरदावरी जैसे कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों को पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा किया है। इन कार्यों के माध्यम से उन्होंने सरकार और किसानों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम किया है। अब वे चाहते हैं कि सरकार उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए उनकी नौकरी को स्थायी करे, ताकि उनके भविष्य की अनिश्चितता खत्म हो सके। अपनी नौकरी के खतरों को बताते हुए, एक सर्वेयर ने कहा, खेतों में काम करते समय हमें अक्सर जहरीले सांपों और अन्य जीवों का सामना करना पड़ता है। हमारे कुछ साथी इन हमलों के शिकार भी हुए हैं, जिससे हम सभी की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। इस गंभीर जोखिम को देखते हुए, उन्होंने सरकार से सभी सर्वेयरों के लिए बीमा कवर की मांग की है। काम के दौरान आने वाली एक और बड़ी बाधा पहचान से जुड़ी है। कई बार, खेतों में तारबंदी के कारण किसान उन्हें बाहरी समझकर रोक देते हैं। इससे उनका काम बाधित होता है और अनावश्यक विवाद भी पैदा होते हैं। इस समस्या को हल करने के लिए, सर्वेयरों ने सरकार से पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध किया है। उनका मानना है कि पहचान पत्र से उन्हें बिना किसी रुकावट के अपना काम करने में मदद मिलेगी। सर्वेयरों ने सिर्फ अपनी समस्याओं को ही नहीं रखा, बल्कि सरकार को अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने की इच्छा भी जताई। उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें धान और मूंग की खरीद के समय बिक्री केंद्रों पर निगरानी का काम सौंपा जा सकता है, जिससे धांधली को रोका जा सके। इसके अलावा, उन्होंने राजस्व वसूली के काम में भी मदद करने की पेशकश की है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OlWuNv9
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...