रजवांस में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का विरोध:ग्रामीण बच्चों संग पथरिया थाने पहुंचे, पुलिस से की शिकायत
ग्राम पंचायत रजवांस की ग्रामीण महिलाएं बच्चों के साथ शुक्रवार शाम पथरिया थाने पहुंचीं। उन्होंने गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गांव में खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग शराब की लत में पड़ गए हैं, जिसका युवाओं पर विशेष रूप से बुरा असर पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य शराब पीकर घर में गाली-गलौच और लड़ाई-झगड़ा करते हैं। इससे घर का माहौल खराब होता है और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दौरान ग्राम रजवांस के सरपंच भी ग्रामीणों के साथ मौजूद थे। पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने ग्रामीण महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने जल्द ही अवैध शराब की बिक्री बंद कराने का भरोसा दिलाया। 2 तस्वीरें देखिए...
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZpTjk75
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZpTjk75
via IFTTT
Comments
Post a Comment