Skip to main content

चूहा कांड के बाद अब MYH में बदलाव:डॉ. कछारिया होंगे असिस्टेंट सुपरिटेडेंट; एजाइल कंपनी के कामों का प्रभार भी देखेंगे

इंदौर के एमवाय अस्पताल में दो नवजातों को चूहों द्वारा कुतरने और उसके बाद उनकी मौत होने के बाद हमलावर हुई कांग्रेस और जयस के विरोध के बीच एक बदलाव किया है। अब अस्पताल में डॉ. महेश कछारिया को असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें विवादों में घिरी पेस्ट कंट्रोल कंपनी के कामों के लिए प्रभारी बनाया है। सोमवार रात जारी हुआ आदेश यह आदेश एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने सोमवार देर रात जारी किया है। चर्चा कि रोजाना इस मामले में नित नए खुलासे, पेस्ट कंट्रोल की लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रुख आदि के मद्देनजर ठोस कार्रवाई नहीं होने के बीच लिया गया है। इस मामले में लगातार कई झूठ सामने आ रहे हैं। इसके पूर्व शनिवार को तब बड़ा झूठ सामने आया जब रात को धार निवासी दंपती अपने नवजात (बच्ची) का शव अपने गांव से गए। वहां उन्होंने बॉक्स के अंदर प्लास्टिक से लिपटी बच्ची का शव देखा। उसकी एक हाथ की चार अंगुलियां चूहे खा चुके थे। जबकि इसके पूर्व अस्पताल के अधिकारियों द्वारा रोज झूठ बोले जा रहे थे। पहले यह बयान दिया था कि दोनों नवजातों को चूहे ने मामूली कुतरा है। मामले में पहले से ही पेस्ट कंट्रोल करने वाली एजाइल कंपनी जांच के घेरे में थी। डीन ने चेतावनी देने के साथ एक लाख रु. का फाइन भी लगाया था। इसके साथ ही घटना के दौरान NICU में डूयटी पर रही दो नर्सों को सस्पेंड करने, नर्सिंग सुपरिटेडेंट को हटाने के साथ छह को शोकाज नोटिस जारी किए थे। फिर केस की राज्य स्तरीय टीम के साथ मेडिक एजुकेशन कमिश्नर तरुण राठी इंदौर आए। उन्होंने खुद यूनिट सहित अन्य यूनिटों में देखा कि चूहों की आवाजाही कहां से हैं। इस दौरान वहीं एक-दो चूहे भी नजर आए। उन्होंने एजाइल कंपनी के दस्तावेजों का अध्ययन कर माना कि कंपनी का काम संतोषजनक नहीं है जबकि करोड़ों का भुगतान किया गया है। उधर, डॉक्टर्स और नर्सों इस बात को लेकर विरोध था कि वे नवजातों का इलाज करें, नए एडमिट होने वाले नवजातों को संभाले या चूहे पकड़े या भगाए। मामले में छोटे लोगों पर कार्रवाई की गई। इस मामले में सबसे पहली जिम्मेदारी पेस्ट्र कंट्रोल करने वाली एजाइल कंपनी और फिर वरिष्ठ प्रभारी डॉक्टरों की थी। बार-बार चूहों की मौजूदगी और लापरवाही दर्ज होने के बावजूद कंपनी को न तो ब्लैकलिस्ट किया गया और न ही ठेका निरस्त किया गया था। एजाइल को हर माह औसतन 1.65 करोड़ रुपए का भुगतान हो रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितंबर तक 11 करोड़ रुपए का आंवटन मे​डिकल कॉलेज काे आवंटन हो चुका है। वहीं, पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी को शासन से 15.28 करोड़ और कॉलेज की स्वशासी संस्था से 5.57 करोड़, कुल 20.85 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। भुगतान प्रक्रिया काॅलेज के सर्विस सेक्शन द्वारा तय करता है, लेकिन अंतिम अधिकार सिर्फ डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के पास हैं। एजाइल पिछले डेढ़ साल से अस्पताल की सफाई और सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है। कंपनी की रिपोर्ट में जनवरी से अब तक अस्पताल परिसर में 150 से ज्यादा चूहों के मिलने की जानकारी दर्ज है। कंपनी का दावा है कि वह हर माह चूहों को अस्पताल से भगाने के लिए 2 लाख रुपए से ज्यादा के केमिकल आदि पर खर्च कर रही है। इसके बावजूद ठेका जारी रखा गया। दिसंबर 2023 में भी लापरवाही पर कमिश्नर ने 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था लेकिन हर बार कंपनी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 2017 में कॉलेज ने केंद्र सरकार के उपक्रम एचएलएल हाइट्स से अनुबंध किया था। हाइट्स ने सुरक्षा और सफाई का ठेका निजी कंपनियों को सौंपा। पहले यह काम यूडीएस के पास था, 2023 से एजाइल कंपनी यह काम देख रही है। ठेके की शर्तों के मुताबिक अस्पताल परिसर की पूरी सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी की है। अनुबंध में साफ लिखा है कि लापरवाही पर कॉलेज प्रबंधन कभी भी ठेका निरस्त कर सकता है। बावजूद इसके, मौत जैसी गंभीर घटना के बाद भी कंपनी पर केवल जुर्माना लगाकर खानापूर्ति कर दी गई। इस घटना के बाद एंजिल कंपनी का पेस्ट कंट्रोल कॉन्ट्रेक्ट समाप्त कर दिया गया लेकिन अधिकारिक बयान नहीं दिया गया। खुद कंपनी के इंदौर के कर्ताधर्ता अतुल मराठे और प्रदीप रघुवंशी मीडिया से बचने के लिए गायब हो गए। 'दैनिक भास्कर ने उन्हें कई बार फोन लगाए लेकिन उन्होंने नहीं उठाए। वे अस्पताल में घटना के बाद से ही फटके तक नहीं है। यहां तक कि दो मैसेज करने के बाद भी जवाब नहीं दिया और न ही फोन लगाया। इस बीच मामले ने और तूल पकड़ा और सोमवार रात डॉ. महेश कछारिया को असिस्टेंडेंट के रूप में नियुक्त कर एजाइल कंपनी के कामों के प्रभार की जिम्मेदारी दी गई। मौजूदा सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव अभी सवालों में घिरे हैं। इसके चलते संभव है कि डॉ. कछारिया को ज्यादा जिम्मेदारी और मिल जाए।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3YVAasQ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...