देवास में सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल:मेढकी रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; सिर में गंभीर चोट लगने पर इंदौर रेफर
देवास के मेढकी रोड पर गुरुवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जीवन पिता बाबूलाल प्रजापति (42), निवासी अमृत पार्क, अपने दोपहिया वाहन से देवास की ओर आ रहे थे। तभी मेढकी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीवन प्रजापति सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। अज्ञात वाहन की तलाश कर रही पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इंदौर रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के डॉ. सीएम गुप्ता ने बताया घायल व्यक्ति को सिर में गहरी चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AqBoLWC
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AqBoLWC
via IFTTT
Comments
Post a Comment