BJP-कांग्रेस नेताओं में सड़क और विकास कार्य को लेकर तकरार:पूर्व मंत्री ने 75 ग्रामीणों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया; हरदा विधायक बोले- यह झूठ
हरदा में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद गहराता जा रहा है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब पूर्व मंत्री कमल पटेल ने दावा किया कि सड़क न बनने से नाराज 75 ग्रामीणों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दावे पर गुरुवार को विधायक डॉ. आर के दोगने ने प्रेसवार्ता में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री झूठा दावा कर रहे हैं। जिन लोगों को भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है, वे पहले से ही भाजपा के नेता हैं। विधायक ने बताया कि फोटो में दिख रहे लोगों में एक खिरकिया जनपद का उपाध्यक्ष है और दूसरा पूर्व पार्षद का पति है। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने विधायक के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में 75 लोगों के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया कि जिले में सड़क, हर घर नल-जल योजना और सिंचाई के काम उनके कार्यकाल में हुए हैं। पटेल ने विधायक को चुनौती दी कि वे एक भी ऐसी सड़क बताएं जो उन्होंने बनवाई हो। विधायक पर हमला करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने सिर्फ विधायक निधि से पानी के टैंकर बांटे और यात्री प्रतीक्षालय बनवाए हैं। उनका आरोप है कि विधायक झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि जिले का वास्तविक विकास भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ScGXL3F
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ScGXL3F
via IFTTT
Comments
Post a Comment