ग्वालियर में बुधवार रात एक नाबालिग कार चालक ने सड़क पर दहशत फैला दी। नाबालिग ने रेसकोर्स रोड पर केशर मॉल के सामने एक के बाद एक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस जवान ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार के बोनट पर लटकाकर कुछ दूर तक घसीट ले गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और चालक को पकड़ लिया। हादसे में पुलिसकर्मी, महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। कार क्रमांक MP07 CJ-5039 के चालक ने सबसे पहले एक्टिवा सवार अनूप सक्सेना को टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और कुछ ही दूरी पर स्कूटी सवार सरोज कुमारी को टक्कर मारने के बाद भी कई और वाहनों में टक्कर मारी। ट्रैफिक जवान अतुल शर्मा ने चालक को रोकने का प्रयास किया, जिस पर कार चालक उसे ही कार के बोनट पर लटकाकर दूर तक घसीट ले गया। कार चालक की हरकत देखते हुए ड्यूटी कर रहे एएसआई उदय प्रताप ने समझदारी व बहादुरी दिखाते हुए कार को पकड़ा पुलिस ने पकड़े गए कार चालक से पूछताछ की तो पता चला है कि वह आदित्यपुरम का रहने वाला है और नाबालिग है। पुलिस ने उसके परिजन को घटना की सूचना देकर थाना बुलाया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे और बताया कि नाबालिग बिना बताए कार उठाकर लाया था।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EKuNM2Z
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EKuNM2Z
via IFTTT
Comments
Post a Comment