पहलगाम हमले पर बोले शंकराचार्य- देश की सेनाएं सक्षम हैं:नरसिंहपुर में कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जनता का संगठित रहना भी जरूरी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने निंदा की है। उन्होंने नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर आश्रम में हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। शंकराचार्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- आतंकी धर्म का मुखौटा पहनकर हिंदू समाज को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदू समाज को दलगत राजनीति से ऊपर उठना होगा। देश की सेनाएं सक्षम हैं। लेकिन देश को भीतर से कमजोर करने की साजिशों के खिलाफ आम जनता को सजग रहना होगा। शंकराचार्य ने कहा कि हिंदू समाज को आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन कठोर तरीके से विरोध करना चाहिए। इससे विरोधियों को सामूहिक जवाब मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सिर्फ सरकार और सेना पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। जनता का सजग और संगठित रहना भी जरूरी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2it5nU6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2it5nU6
via IFTTT
Comments
Post a Comment