विदिशा के 425 स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश:सत्र 2025-26 के लिए 7 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 29 मई को लॉटरी से होगा आवंटन
विदिशा जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2025-26 के लिए निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मान्यता प्राप्त निजी गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 से 21 मई तक ऑनलाइन चलेगी। शिक्षा विभाग 5 मई को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और आरक्षित सीटों की जानकारी वेबसाइट पर जारी करेगा। आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण-पत्र और माता-पिता के पहचान-पत्र अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों का मूल सत्यापन 7 से 23 मई तक जनशिक्षा केंद्रों पर होगा। इन बच्चों को मिल सकेगा प्रवेश प्रवेश के लिए पात्र समूहों में अनुसूचित जाति-जनजाति, वन भूमि पट्टाधारी और विमुक्त जाति के बच्चे शामिल हैं। दिव्यांग बच्चे, एचआईवी ग्रस्त बच्चे और गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। अनाथ बच्चों और कोविड-19 से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भी प्रवेश मिल सकेगा। 29 मई को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा आवंटन आयु सीमा के अनुसार नर्सरी में 3 से 4.5 वर्ष, केजी-1 में 4 से 5.5 वर्ष के बच्चे प्रवेश ले सकते हैं। केजी-2 में 5 से 6.5 वर्ष और कक्षा 1 में 6 से 7.5 वर्ष के बच्चे पात्र हैं। आवेदन में किसी समस्या के लिए विकासखंड के बीआरसीसी कार्यालय में स्थापित सुविधा डेस्क पर संपर्क किया जा सकता है। स्कूलों का आवंटन 29 मई को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3FOwlpk
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3FOwlpk
via IFTTT
Comments
Post a Comment