Skip to main content

युवाओं के आदर्श डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य:डॉक्टरी को कभी पेशा नहीं समझा; समाज सेवा में बीता जीवन

ग्वालियर में जब भी चिकित्सा क्षेत्र और शिक्षा की बात होती है, तो डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य का जिक्र किए बिना चर्चा अधूरी मानी जाती है। ग्वालियर के एक व्यापारिक परिवार में जन्मे डॉ. वैश्य ने बचपन से ही आर्थिक और व्यावहारिक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी इन मुश्किलों के आगे हार नहीं मानी, बल्कि वो मुकाम हासिल किया, जहां तक पहुंचने का सपना हर कोई देखता है। डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य ने डॉक्टरी को कभी मात्र एक पेशा नहीं समझा, बल्कि उसे समाज सेवा का माध्यम माना। आज, 8 अप्रैल को हम उनका जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 17 साल पहले इसी दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। उनकी 17वीं पुण्यतिथि पर शहर, समाज और चिकित्सा जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लोग उन्हें केवल डॉक्टर पुरुषोत्तम दास वैश्य नहीं, बल्कि स्नेह पूर्वक 'डॉक्टर साहब' या 'पी.डी. वैश्य' के नाम से भी जानते थे। 21 साल की उम्र में मिला था मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पुरुषोत्तम दास वैश्य का डॉक्टर बनने का सपना 21 साल की आयु में साकार हुआ। उनकी प्रतिभा और लगन के चलते साल 1955 में उन्हें गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) में प्रवेश मिला। उस समय जीआरएमसी मध्यप्रदेश का पहला और देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में से एक माना जाता था। साल 1960 में उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की और 1963 में जनरल मेडिसिन में एमडी की उपाधि हासिल की। इसके बाद वे डॉक्टर पुरुषोत्तम दास वैश्य के नाम से पहचाने जाने लगे। विदेश जाने का अवसर ठुकराया, फीस 25 पैसे डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य 1963 में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश जा सकते थे। उन्हें कई आकर्षक ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने अपनी जन्मभूमि की सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने अपने घर से ही निजी प्रैक्टिस की शुरुआत की। उस दौर में जब डॉक्टरों की फीस आम आदमी की पहुंच से बाहर होती थी। डॉ. वैश्य केवल 25 पैसे में मरीजों का इलाज करते थे। समय के साथ यह फीस बढ़कर भी अधिकतम 15 रुपए तक ही सीमित रही।उनका मानना था कि इलाज की कीमत कभी किसी गरीब के लिए बीमारी से भी बड़ा बोझ नहीं बननी चाहिए। साधारण दवाओं से असाधारण इलाज करते थे डॉ. वैश्य डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य ज्यादातर क्लिनिकल निदान (रोगी की शारीरिक जांच और लक्षणों के आधार पर उपचार) पर भरोसा करते थे। वे बिना कारण महंगे टेस्ट या इंजेक्शन लिखने से परहेज करते थे। उनके पास आने वाले अधिकांश मरीजों का इलाज सामान्य दवाओं जैसे गोलियों या सिरप से ही हो जाता था। यही कारण था कि वे केवल एक डॉक्टर नहीं, बल्कि हर परिवार के विश्वासपात्र बन गए थे और पूरे जीवन एक सादगीपूर्ण जीवन जीते रहे। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए, लायंस क्लब से जुड़े डॉ. वैश्य सिर्फ एक कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक भी थे। साल 1966 में वे ग्वालियर लायंस क्लब के सेक्रेटरी बने, जहां उन्होंने गरीबों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों और शिक्षा अभियान चलाए। उनकी दिनचर्या बहुत ही अनुशासित थी। सुबह जल्दी उठना, समय पर क्लिनिक खोलना और हर मरीज को पूरे धैर्य व संवेदनशीलता के साथ सुनना उनकी आदत में शामिल था। उनके व्यक्तित्व में विनम्रता, ईमानदारी और करुणा की ऐसी छवि थी कि लोग उन्हें केवल एक डॉक्टर नहीं, बल्कि अपने परिवार का सदस्य मानते थे। ऐसा रहा डॉ. वैश्य का पारिवारिक और गृहस्थ जीवन साल 1960 में डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य का विवाह विमला देवी से हुआ, जिसके बाद वे गृहस्थ जीवन से जुड़ गए। उन्होंने अपने चार बच्चों, बेटे डॉ. राजू वैश्य और बेटियों आरती, डॉ. अमिता एवं सीमा को संस्कारवान बनाया। डॉ. वैश्य ने न केवल अपने परिवार में चिकित्सा सेवा की अलख जगाई, बल्कि एक गौरवशाली विरासत भी छोड़ी। उनके बेटे डॉ. राजू वैश्य और पोते डॉ. अभिषेक वैश्य वर्तमान में दिल्ली के प्रतिष्ठित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन के रूप में कार्यरत हैं, जिन्होंने देश ही नहीं, विदेशों में भी भारत का नाम रोशन किया है। उनके छोटे भाई, डॉ. एन.डी. वैश्य, ग्वालियर के जाने-माने न्यूरोसर्जन रहे हैं। डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य अपने परिवार में पहले डॉक्टर थे, लेकिन उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के चलते आगे चलकर 40 से अधिक परिवारजन (जिनमें उनके बच्चे, दामाद, पोते-पोतियां शामिल हैं) चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े। उनकी यह विरासत सिद्ध करती है कि एक सच्चे शिक्षक, मार्गदर्शक और कर्मयोगी का प्रभाव कई पीढ़ियों तक जीवित रहता है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/P7G2Tqb
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...