Skip to main content

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख ठगे:ब्लैकमेलर ने ₹5 लाख और मांगे; टीटी नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

भोपाल में रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए लेने के मामले में टीटी नगर पुलिस ने बुधवार की रात को एफआईआर दर्ज कर ली। फरियादी रायसेन निवासी कपिल राजपूत की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि कपिल राजपूत की भोपाल की एक युवती से दोस्ती थी। जनवरी माह में कपिल की शादी कहीं और तय हो गई। जिसके बाद युवती जनवरी में कपिल राजपूत के खिलाफ शिकायत लेकर टीटी नगर थाने पहुंची थी। उस वक्त युवती और कपिल राजपूत में राजीनामा हो गया था, लेकिन युवती के साथ जितेंद्र धाकड़ और विमलेश पटेल भी थे। जितेंद्र राजपूत ने मौके का फायदे उठाया और कपिल को डरा कर उससे 10 लाख रुपए ब्लैकमेल कर वसूल कर लिए। खास बात यह है कि पूरी डील भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर (कंट्रोल रूम) में हुई थी। 10 लाख वसूलने के बाद 5 लाख और मांगे जितेंद्र ने कपिल को डराया था कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो युवती के माध्यम से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी। जिसके बाद जितेंद्र ने अपने एक साथी के माध्यम से कपिल को कंट्रोल रूम की पार्किंग में बुलवाया और 10 लाख रुपए ले लिए। कपिल को लगा कि अब मामला खत्म हो गया है। लेकिन फिर फरवरी माह के अंत में जितेंद्र ने 5 लाख रुपए की मांग कर दी। जिसके बाद कपिल राजपूत ने टीटी नगर पुलिस को शिकायत की। युवती को वसूली की जानकारी नहीं थी पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवती को जानकारी नहीं थी कि उसके नाम से पैसे लिए गए हैं। जिसके चलते उसे मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है। वहीं मामले में कपिल के साथ मध्यस्थ करने वाले सचिन पटेल और बजरंगी को आरोपी बनाया गया है। सचिन पटेल पर भोपाल में कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। फोन पर डीलिंग का ऑडियो सामने आया आरोपी ने पीड़ित पर दबाव बनाने उसे कॉल किया था। उसे युवती द्वारा की गई शिकायती आवेदन की कॉपी वॉट्सऐप की। बाद में कहा कि डील की दस लाख रुपए दो तो सारा मामला सेटल हो जाएगा। थाने से कोई परेशानी होगी तो मैं सब देख लूंगा। कपिल ने पूरी बातचीत को अन्य फोन में रिकॉर्ड किया था। जिसके आधार पर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई। जांच में कंट्रोल रूम परिसर में हुई डील के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0GNm6RY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...