सीएम ने रामघाट पर श्रमदान कर शिप्रा में लगाई डुबकी:सिंहस्थ में इस बार शिप्रा में श्रद्धालु नाव से आना-जाना कर सकेंगे
इस बार सिंहस्थ में शिप्रा में जल मार्ग बनाने जा रहे हैं। शनि मंदिर से रामघाट, गऊघाट से लालपुर, मंगलनाथ से रामघाट तक नौकायन से श्रद्धालु आवागमन कर सकेंगे। ये बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही। वे साेमवार सुबह शिप्रा के रामघाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने रामघाट पर सफाई की, शिप्रा में डुबकी लगाई। मां शिप्रा का पूजन-अर्चन किया। सीएम ने कहा कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को 35 किमी लंबे घाट की सुविधा मिलेगी। पूर्व से नदी पर 6 किमी में घाट है, इनके अलावा सिद्धनाथ से त्रिवेणी तक शिप्रा के 29 किमी के नए घाट तैयार होंगे। शिप्रा का हर घाट रामघाट होगा। यानी श्रद्धालु कहीं भी स्नान करेंगे तो उन्हें उतना ही पुण्य मिलेगा। वे यह भी बोले कि शिप्रा को प्रवाहमान व स्वच्छ बनाने के लिए सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी जलाशय योजना और कान्ह क्लोज डायवर्सन नदी परियोजना पर काम चल रहे हैं। आने वाले दो वर्षों में शिप्रा कल कल होकर बहेगी, इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने सलामतपुर से आए पंचकोशी यात्रियों का सम्मान कर यात्रा का शुभारंभ करवाया। साथ ही उन्होंने नगर निगम के स्वच्छता मित्रों का भी सम्मान किया। इस दौरान सभापति कलावती यादव, महापौर, भाजपा नगराध्यक्ष संजय अग्रवाल, संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर रोशनकुमार सिंह, एसपी प्रदीपकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। सीएम ने बताया जल गंगा संवर्धन अभियान का महत्व सीएम ने अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वे बोले कि ये अभियान पुराने ऐतिहासिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का विशेष अभियान है। इसमें नदियों को पुनः प्रवाहमान बनने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। भोपाल के पास बेतवा नदी के उद्गम स्थल को पुनर्जीवित कर दिया है, अभियान की यह विशेषता है कि हम ऐतिहासिक, पुरानी बावड़ी, कुएं, तालाब, जल स्राेत को पुनर्जीवित कर रहे हैं। मां नर्मदा ऐसी नदी है, जिसकी परिक्रमा की जाती है, मप्र सरकार नर्मदा नदी के परिक्रमा स्थल को सुव्यवस्थित कर तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं कर रही हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xJuhomq
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xJuhomq
via IFTTT
Comments
Post a Comment