उज्जैन पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे हरियाणा के मेवात गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से हथियारों का जखीरा सहित एक वाहन और शराब भी जब्त की है। एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि बीती रात रूनीजा के पास पेट्रोल पंप के पास 5 बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने टीम के साथ घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार बदमाशों में राजस्थान के अलवर निवासी नासिर खान, रफीक खान, अनीश खान, आशिक मेवाती और उज्जैन के शंकरपुर निवासी जाहिद फकीर शामिल हैं। आरोपियों में हरियाणा के मेवात गैंग के चार सदस्य और उज्जैन का एक आरोपी शामिल है। ये सभी मिलकर बाइक और अन्य चोरियों की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा, दो गाड़ियां, गुप्ती, टामी, एक कार सहित कुल 33 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश हरियाणा की मेवात गैंग से जुड़े हैं। इन पर लूट, डकैती और नकबजनी के मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। ये वारदात करने के लिए जगह-जगह घूमते रहते हैं और जहां कहीं बड़ा माल मिलता है, वहां वारदात को अंजाम देते हैं। इन्होंने दो स्थानों से नर्मदा जल योजना के लाखों रुपए के पाइप चोरी कर बेच दिए थे। गिरोह को पकड़ने वाली टीम को एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/alLr1DG
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/alLr1DG
via IFTTT
Comments
Post a Comment