Skip to main content

इंदौर में महापौर मेगा रोजगार मेला 9 मई को:निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 10000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य

इंदौर जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आगामी 9 मई को महापौर मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयोजन युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराने, बेरोजगार युवाओं के लिए प्रभावी प्लेटफार्म तैयार कर उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए फ्री करियर काउंसलिंग, स्किल डेवलपमेंट सेशन और ट्रेनिंग वर्कशॉप के उद्देश्य से हो रहा है। मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बैठक के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मेगा रोजगार मेले के माध्यम से हम अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोजगार मेले के आयोजन में कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे। उन्होंने कहा कि कंपनियों का पंजीकरण, युवाओं का पूर्व पंजीकरण, साक्षात्कार की व्यवस्था, मार्गदर्शन केंद्र, हेल्प डेस्क, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं यातायात प्रबंधन जैसी सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित तरीके से सुनिश्चित किया जाए। बताया गया कि रोजगार मेले के लिए प्रचार-प्रसार अभियान भी प्रारंभ किया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी। रोजगार मेले में 10 हजार से ज्यादा युवाओं के भाग लेने की संभावना है। साथ ही करियर काउंसलिंग और गाइडेंस एक्सपर्ट्स द्वारा सीवी बनाने, इंटरव्यू टिप्स आदि विषयों पर भी सलाह दी जाएगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GTXNALH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...