Skip to main content

17 साल की लड़की से 24 के युवक की शादी:गुना में प्रशासन टीम ने 7 गांवों में बाल-विवाह रूकवाया; 18 के बाद होगी शादी

गुना में अक्षय तृतीया के अवसर पर कई जगहों पर बाल विवाह रुकवाए। राघौगढ़ इलाके में 6 गांव और चांचौड़ा इलाके में एक गांव में प्रशासन की टीम ने बाल विवाह रुकवाए। टीम ने 18 वर्ष की उम्र से पहले विवाह न कराने की समझाइश दी। ग्राम कांकरिया के लड़के (24) की शादी घोरला खेड़ा की लड़की से कराई जा रही थी। उसकी उम्र रिकार्ड के अनुसार 17 वर्ष 6 माह मिली। दल ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्यवाही की जानकारी देकर रुकवाया गया। लिखित रूप से चेतावनी दी गई की बाल विवाह में किसी भी रूप में शामिल होने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की जाएगी। लड़के व लड़की दोनों ही पक्षों द्वारा समक्ष में अपने कथन प्रस्तुत किए गए कि उनके द्वारा जब तक बालिका 18 वर्ष की नहीं हो जाती, तब तक विवाह नहीं किया जाएगा। प्रशासन को बांसखेड़ी, मझेरा, बेरवास, गावरी, कोलुआ और रूठियाई आदि जगहों पर अक्षय तृतीया पर बाल विवाह होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष अलावा, पर्यवेक्षक प्रीति मोर्य, सन्तोष विजयवर्गीय, स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजस्व और पुलिस की टीम ने गांवों का भ्रमण किया। इन गांवों में नाबालिग लड़कियों की शादी कराई जा रही थी। टीम ने लड़कियों की उम्र के सम्बंध में प्रमाणित दस्तावेज मांगे। दस्तावेज के अनुसार 18 वर्ष पूर्ण नहीं होने पर बाल विवाह अधिनियम, कानूनी कार्यवाही, सजा के प्रावधानों की समझाइश दी गई, तो संबंधित परिवार, रिश्तेदारों ने आपसी सहमति से विवाह नही करने की सहमति दी। सर्व सम्मति से परिवार व रिश्तेदारों ने निर्णय लिया कि दुल्हन की उम्र 18 पूरी नहीं हो जाती, तब तक उसका विवाह नही करेंगे। ऐसा ही एक मामला चांचौड़ा इलाके में आया। ग्राम काकरिया पंचायत बतावदा ब्लॉक चाचौड़ा में बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की गई। एसडीएम रवि मालवीय द्वारा गठित टीम मयंक खेमरिया तहसीलदार चाचौड़ा, श्रवण नागले परियोजना अधिकारी महिला, बाल विकास विभाग, पुलिस बल मृगवास के संयुक्त दल द्वारा मौके पर पहुंचकर लड़के एवं लड़के के परिजनों को बाल विवाह न करने कि समझाइश दी गई। महिला बाल विकास विभाग राघौगढ़ जिला गुना के ने क्षेत्र के कई स्थानों पर जाकर बाल विवाह रुकवाए।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9bO4NZa
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...