कलेक्टर जिस बस से जन विश्वास कार्यक्रम में पहुंचे:रीवा में उसी को करा दिया सीज; RTO ने भी फिटनेस निरस्त किया
रीवा जिले के गुढ़ में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिस बस से सफर किया। उसी के जांच के निर्देश दे दिए। रास्ते में बस से तेज आवाज आने और चलने के दौरान हिलने की बात सामने आई थी। जांच के बाद आरटीओ की टीम ने बस को सीज कर दिया। उसका फिटनेस प्रमाण-पत्र भी निरस्त कर दिया गया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी समेत अधिकारी इसी बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। सफर के दौरान बस से तेज आवाज आने और उसके चलने के दौरान हिलने की बात सामने आई। बस की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। आरटीओ की टीम ने बस को सीज किया इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने बस की स्थिति और दस्तावेजों की जांच की। जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। आरटीओ की टीम ने बस को सीज कर दिया। साथ ही बस का फिटनेस प्रमाण-पत्र निरस्त करने की कार्रवाई की गई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9DAitLb
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9DAitLb
via IFTTT
Comments
Post a Comment