पीएम मोदी के जन्मदिन पर नर्मदा तट पर दीपोत्सव:पचमढ़ी और बनखेड़ी में हुई आतिशबाजी; 7600 दीपक जलाकर मनाया जश्न
पिपरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव मनाया गया। जनपद पंचायत की ओर से शिवनी घाट पर 5 हजार दीप जलाए गए। इसके अलावा पिपरिया के मंगलवारा चौक पर करीब 2 हजार और बनखेड़ी में 1,500 दीप जलाए गए। शिवनी घाट पर 5 हजार दीप जलाए शिवनी पुल घाट पर विधायक ठाकुरदास नागवंशी, एसडीएम आकिप खान और जनपद अध्यक्ष संध्या सिंगारे की मौजूदगी में मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद घाट पर दीप जलाए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, तहसीलदार वैभव बैरागी, नायब तहसीलदार नीरज बैंस और ग्राम पंचायतों के सदस्य भी शामिल हुए। मंगलवारा चौक पर आतिशबाजी के साथ दीप जलाए पिपरिया के मंगलवारा चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष नीला नवनीत नागपाल और विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। यहां करीब 2 हजार दीप जलाए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को लेकर भी वक्ताओं ने विचार रखे। बनखेड़ी में 1500 दीपों से हुआ आयोजन बनखेड़ी के नर्मदा पासीघाट पर पटाखे फोड़कर करीब 1,500 दीप जलाए गए। जनपद कार्यालय में भी दीपोत्सव मनाया गया। पचमढ़ी में पटाखे फोड़कर बांटी मिठाई पचमढ़ी के जवाहर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में पर्यटक भी शामिल हुए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xqie1KW
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xqie1KW
via IFTTT
Comments
Post a Comment