छात्रावास की अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम:भोजन और सफाई को लेकर जताई नाराजगी, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
शाजापुर के मक्सी से लगे उज्जैन जिले के कनासिया गांव में अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास के छात्रों ने रविवार को सड़क पर जाम लगाया। वे खराब भोजन, गंदगी और सुविधाओं से नाराज थे। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलता, सुबह नाश्ता नहीं दिया जाता और खराब दाल-रोटी मिलती है। उन्होंने अधीक्षक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। पंचायत सदस्य ने दिया सहयोग तराना जिला पंचायत सदस्य विकास भारती भी छात्रों के समर्थन में आए। मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम अनिरुद्ध मिश्रा और आदिम जाति कल्याण विभाग के सीओ जगदीश सोलंकी ने समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने धरना खत्म किया। छात्रावास अधीक्षक फूल सिंह बडाल ने कहा, दो छात्रों के मोबाइल जब्त करने पर हंगामा हुआ। उन्होंने मेन्यू के अनुसार भोजन देने और समस्याओं को हल करने की बात कही।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hvFylG2
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hvFylG2
via IFTTT
Comments
Post a Comment