Skip to main content

इंदौर में टूटते रिश्तों को लोक अदालत ने जोड़ा:24 दंपतियों ने मतभेद खत्म, फिर साथ रहने राजी, 103 पारिवारिक मामले हुए खत्म

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह और समझाइश से 241 मामलों का निराकरण किया गया। कुल 537 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए थे। निराकृत मामलों में करीब 3 करोड़ 19 लाख रुपए के अवार्ड पारित हुए। इससे 1170 पक्षकार लाभांवित हुए। फैमिली कोर्ट में 512 केस रखे गए। इनमें से 103 मामलों का राजीनामे के आधार पर निराकरण हुआ। खास बात यह रही कि इनमें करीब 24 दंपतियों ने आपसी मतभेद खत्म कर दोबारा साथ रहने का फैसला किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधिपति सुबोध अभ्यंकर, न्यायाधिपति राजेंद्र कुमार वाणी और न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हाई कोर्ट में 537 मामले रखे, 241 का निराकरण लोक अदालत में सिविल, एमएसीटी, रिट, क्रिमिनल और अन्य प्रकृति के कुल 537 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे। न्यायाधिपति राजेंद्र कुमार वाणी और न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई की खंडपीठों के समक्ष मामलों की सुनवाई हुई। आपसी सहमति और सुलह के आधार पर 241 प्रकरणों का निराकरण किया गया। फैमिली कोर्ट में 103 मामले सुलझे, 24 दंपती साथ लौटे इंदौर कुटुंब न्यायालय में भी नेशनल लोक अदालत के दौरान पांच खंडपीठों के सामने 512 प्रकरण रखे गए। इनमें से 103 मामलों का राजीनामे के आधार पर निराकरण हुआ। खास बात यह रही कि इनमें करीब 24 दंपतियों ने आपसी मतभेद खत्म कर दोबारा साथ रहने का फैसला किया। 6 साल से चल रहे विवाद के बाद पति-पत्नी फिर साथ द्वितीय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश सुरेश कुमार चौबे की बेंच में आनंद और भावना (दोनों परिवर्तित नाम) का मामला सामने आया। दोनों की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनका 4 साल का बेटा है। वैचारिक मतभेद, ताने और शराब सेवन जैसी समस्याओं के चलते दोनों वर्ष 2022 से अलग रह रहे थे। पति ने तलाक के लिए केस लगाया था। करीब एक साल तक चली कार्यवाही के दौरान काउंसलिंग और समझाइश के बाद दोनों को अपनी गलतियों का एहसास हुआ। पति ने पत्नी और बच्चे को भविष्य में बेहतर तरीके से रखने का भरोसा दिया। इसके बाद दोनों लोक अदालत में राजी हुए और केस खत्म कर साथ रहने चले गए। दहेज के तानों से बिगड़ा रिश्ता, समझाइश के बाद पत्नी ससुराल लौटने को तैयार कोर्ट में शालिनी और सूरज (दोनों परिवर्तित नाम) का मामला आया। वर्ष 2022 में शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगे। पत्नी नवंबर 2025 में मायके आ गई थी और 2026 की शुरुआत में भरण-पोषण का केस लगाया। कई दौर की काउंसलिंग और लंबी बातचीत के बाद दोनों के मतभेद दूर हुए। पति ने अच्छे से रखने का आश्वासन दिया और पत्नी भी साथ रहने को तैयार हो गई। लोक अदालत में दोनों ने समझौता किया और अपने एक वर्षीय बेटे के साथ फिर साथ रहने चले गए। पुलिस शिकायत और दो अलग-अलग केस के बाद भी बनी सुलह कोर्ट में सोनू कुमार और मालती (परिवर्तित नाम) का मामला भी सुलझा। दोनों की शादी 2022 में हुई थी और उनका 3 साल का बेटा है। पारिवारिक विवाद और अभद्र व्यवहार से परेशान होकर पत्नी वर्ष 2024 में मायके आ गई थी। उसने भरण-पोषण का केस लगाया, जबकि पति ने वर्ष 2025 में पत्नी को साथ रखने के लिए केस दायर किया। शुरुआत में समझौता नहीं हुआ, लेकिन लोक अदालत में तीन-चार दौर की बातचीत और समझाइश के बाद दोनों के बीच मतभेद कम हुए। दोनों ने साथ रहने की सहमति दी और लोक अदालत में प्रकरण खत्म कर एक बार फिर साथ रहने चले गए। समझाइश और संवाद से टूटते रिश्तों को मिला नया मौका लोक अदालत में एडवोकेट प्रमोद जोशी, जितेंद्र सिंह ठाकुर, प्रणय शर्मा, प्रीति मेहना, विजय राठौर सहित अन्य अधिवक्ताओं का विशेष सहयोग रहा। फैमिली कोर्ट में हुई काउंसलिंग और आपसी बातचीत के जरिए कई दंपतियों के विवाद सुलझे और उन्हें वैवाहिक जीवन को एक और मौका देने का रास्ता मिला। संपत्ति कर और जल कर के मामलों में लोगों को राहत, निगम को करोड़ों का राजस्व उधर, नगर निगम द्वारा मुख्यालय और सभी 22 जोनों में लगी लोक अदालत में हजारों लोगों को राहत मिली। इसमें अलग-अलग योजना में सरचार्ज में 100% तक की छूट मिली। इससे लोगों को राहत मिलने के साथ करोड़ों का राजस्व मिला। देर रात तक जोनों पर काउंटिंग जारी थी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uH9nWEw
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...