भैसा में 60 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार:बाइक से ले जा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; एक लाख का सामान जब्त
नरसिंहपुर के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में सिंहपुर चौकी पुलिस ने शनिवार रात भैसा गांव के पास दो लोगों को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा। आरोपी मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल समेत करीब 1 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा पुलिस को अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सिंहपुर चौकी पुलिस ने भैसा गांव के पास घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा गया। मोहद गांव के रहने वाले हैं आरोपी पूछताछ में आरोपियों की पहचान मुकेश पिता नारायण कतिया और अन्नीलाल पिता कढ़ोरीलाल के रूप में हुई। दोनों करेली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद के रहने वाले हैं। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब ले जाने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zuTZNqg
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zuTZNqg
via IFTTT
Comments
Post a Comment