Skip to main content

आईडी से छेड़छाड़ कर स्कूल का टैक्स 6.62 लाख घटाया:पासवर्ड बदला, क्षेत्रफल घटाया; निगम की जांच में संदिग्ध सिस्टम एक्सेस और कूटरचना का खुलासा हुआ

भोपाल के नगर निगम के जोन-2 की जोनल अधिकारी की यूजर आईडी से छेड़छाड़ कर सेंट जोसफ स्कूल, ईदगाह हिल्स के संपत्ति कर खाते में बड़ा बदलाव किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में सामने आया कि स्कूल की ₹7.71 लाख की मूल मांग घटाकर ₹1.09 लाख कर दी गई। यानी निगम की मांग में ₹6.62 लाख की कमी कर दी गई। जांच के दौरान केवल टैक्स की राशि ही नहीं, बल्कि स्कूल की संपत्ति का दर्ज क्षेत्रफल भी बदले जाने की बात सामने आई। 31 मार्च 2026 को जोनल अधिकारी की आईडी से क्षेत्रफल 34,872.3 से घटाकर 5,856 किया गया। इसी दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और व्यावसायिक शुल्क की मांग भी शून्य कर दी गई। पासवर्ड बदलकर आईडी का इस्तेमाल जोनल अधिकारी मोहित मालवीय के मुताबिक अप्रैल में संपत्ति कर वसूली के दौरान स्कूल का देयक निकाला गया तो राशि काफी कम मिली। ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि 31 मार्च को स्कूल के खाते से ₹1,09,423 जमा किए गए थे। पुराने देयक की छायाप्रति निकलवाने पर संपत्ति कर ₹4,49,870, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अधिभार ₹2,71,311 और व्यावसायिक लाइसेंस शुल्क एवं अधिभार ₹50 हजार समेत कुल मांग ₹7,71,181 सामने आई। डिलोयट की जांच रिपोर्ट में 31 मार्च को दोपहर 3:21:02 बजे मुख्यालय के सपोर्ट-1 यूजर से जोन-2 की आईडी का पासवर्ड बदले जाने की जानकारी मिली है। इसे संदिग्ध गतिविधि माना गया। इसके अलावा 14 मार्च को कंप्यूटर शाखा के यूजर एप्लीकेशन से भी उक्त संपत्ति का खाता एक्सेस किए जाने की जानकारी सामने आई है। 24 जून को फिर बढ़ाया क्षेत्रफल जांच में पता चला कि 31 मार्च को क्षेत्रफल घटाने के बाद 24 जून 2026 को स्कूल का क्षेत्रफल फिर बढ़ाया गया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल किसने किया और खाते में बदलाव किसके निर्देश पर किए गए। कंप्यूटर शाखा की जांच में श्रीराजभान त्रिपाठी, अभय चतुर्वेदी, कुलदीप जैन, मोहित मालवीय, जितेंद्र गौर और एसएपी कंसल्टेंट दुर्गा साहू समेत संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रतिवेदन लिए गए हैं। कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कूटरचना और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड, यूजर लॉग और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/reZHFhA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...