Skip to main content

MP के खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन:नीरू का गोल्ड, मनीषा का सिल्वर; देव ने पोल वॉल्ट में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन गेम्स 2026 में मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों से निकले खिलाड़ियों ने भारतीय दल में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के देव कुमार मीना ने पुरुष पोल वॉल्ट में 5.50 मीटर की छलांग लगाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया, जबकि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं मनीषा कीर ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। देव ने 5.50 मीटर पार कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल में देव कुमार मीना ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार की। यह उनका नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इससे पहले देव के नाम 5.46 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था, जो उन्होंने जून 2026 में भुवनेश्वर में हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। देव ने फाइनल में 5.05 मीटर पहली कोशिश में पार किया। इसके बाद 5.20 मीटर दूसरी कोशिश और 5.35 मीटर पहली कोशिश में पार किया। 5.50 मीटर उन्होंने दूसरे प्रयास में पार कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने 5.60 मीटर पार करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। देव 5.50 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ फाइनल में 7वें स्थान पर रहे। मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के ही कुलदीप कुमार ने 5.35 मीटर की ऊंचाई पार कर 10वां स्थान हासिल किया। नीरू ने महिला ट्रैप में रचा इतिहास शूटिंग में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास बनाया। फाइनल में नीरू ने 30 में से 28 सटीक निशाने साधे। उनके 28 अंकों के प्रदर्शन ने 24 अंकों के पुराने एशियन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस स्वर्ण के साथ नीरू एशियन गेम्स में महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। खास बात यह है कि नीरू ने इसी दिन महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाया। मनीषा कीर ने टीम स्पर्धा में दिलाया सिल्वर महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में नीरू ढांडा, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। टीम में नीरू ने 118, आशिमा ने 106 और मनीषा ने 104 अंक बनाए। चीन की टीम के बाद भारत दूसरे स्थान पर रहा। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की मनीषा कीर इससे पहले 2022 के एशियन गेम्स में भी महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत चुकी हैं। नीरू का अभियान अभी जारी, 30 सितंबर को मिक्स्ड टीम मुकाबला महिला ट्रैप में व्यक्तिगत स्वर्ण और टीम स्पर्धा में रजत जीतने के बाद नीरू ढांडा का एशियन गेम्स अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। 30 सितंबर को नीरू और क्यानन चेनाई की भारतीय जोड़ी ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में उतरेगी। इसका क्वालिफिकेशन राउंड सुबह और फाइनल दोपहर 2:30 बजे निर्धारित है। मई में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं देव-कुलदीप देव कुमार मीना और कुलदीप कुमार ने इस साल पोल वॉल्ट में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। मई 2026 में दोनों ने 5.45 मीटर की ऊंचाई पार कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद जून में देव ने 5.46 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। अब एशियन गेम्स में 5.50 मीटर पार कर उन्होंने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। मप्र की खेल अकादमियों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक देव मीना और कुलदीप कुमार मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी से प्रशिक्षण ले रहे हैं, जबकि नीरू ढांडा और मनीषा कीर मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी से जुड़ी हैं। एशियन गेम्स में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रदेश की खेल अकादमियों से तैयार हो रही प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। भोपाल स्थित राज्य शूटिंग अकादमी में शॉटगन खिलाड़ियों के लिए ट्रैप और स्कीट रेंज सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं राज्य एथलेटिक्स अकादमी में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और प्रतियोगिता आधारित अभ्यास कराया जाता है। खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने देव कुमार मीना, नीरू ढांडा, मनीषा कीर और अन्य खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि देव की राष्ट्रीय रिकॉर्ड छलांग, नीरू का ऐतिहासिक स्वर्ण और मनीषा का रजत पदक प्रदेश की खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VLXHUpc
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...