Skip to main content

ट्विशा शर्मा मामला: विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी शिकायत:गिरिबाला के कार्यकाल में नियुक्त लीगल एड वकील ने किया था समर्थ की शादी में डांस

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब कानूनी सहायता व्यवस्था और उससे जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मृतक के पिता नवनिधि शर्मा ने मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एमपीएसएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विवेक रूसिया को शिकायत भेजकर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा, सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना तथा एक अन्य अधिकारी की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि गरीब लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियुक्त लीगल एड वकील आरोपी गिरिबाला सिंह के पक्ष में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि रीना वर्मा और श्रेयस सक्सेना की नियुक्ति उस दौरान हुई थी, जब गिरिबाला सिंह भोपाल की जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं, इसलिए उनके आरोपी पक्ष से संबंधों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। इनमें से एक लीगल एड वकील श्रेयस सक्सेना समर्थ की शादी में शामिल भी हुए थे और उन्होंने डांस भी किया था। अधिवक्ता श्रेयस हैं समर्थ के करीबी शिकायत के मुताबिक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना के तहत नियुक्त सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना आरोपी समर्थ सिंह के करीबी हैं। आरोप है कि वे समर्थ की शादी में शामिल हुए थे और समारोह में उनके डांस करने के फोटो-वीडियो भी मौजूद हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान श्रेयस सक्सेना निजी वकील के साथ अदालत में उपस्थित होकर आरोपी पक्ष की पैरवी करते नजर आए। श्रेयस सक्सेना के साथ डांस करता दिखा है युवक एक अज्ञात व्यक्ति की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत के मुताबिक, एक व्यक्ति ब्यूटी पार्लर में दिखाई देता है और बाद में ट्विशा के विवाह समारोह में श्रेयस सक्सेना के साथ नृत्य करते हुए नजर आता है। इस व्यक्ति की पहचान और पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका की जांच की मांग की गई है। रीना वर्मा की भूमिका पर भी सवाल शिकायत में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि 2 जून 2026 को सीबीआई द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के दौरान उन्होंने वकालतनामा पेश किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब आरोपी पक्ष के पास पहले से निजी अधिवक्ता मौजूद हैं, तब लीगल एड से जुड़े वकीलों का इस तरह सक्रिय होना योजना की मूल भावना के अनुरूप नहीं है। 12 मई की घटना के बाद उठे सवाल नवनिधि शर्मा ने शिकायत में उल्लेख किया है कि 12 मई 2026 की रात ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसके बाद आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले की सुनवाई के दौरान लीगल एड से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती है। 8 कॉल और अग्रिम जमानत पैरवी की जांच की मांग शिकायत में दावा किया गया है कि 12 मई की रात करीब 11 बजे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य को कॉल किया गया था। साथ ही 15 मई को अग्रिम जमानत मामले में पैरवी करने पहुंचे अधिवक्ता की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान पर भी सवाल शिकायत में एक ऐसे व्यक्ति का उल्लेख किया गया है, जो कथित रूप से ब्यूटी पार्लर और बाद में विवाह समारोह में दिखाई देता है। शिकायतकर्ता ने इस व्यक्ति की पहचान और पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है। अधिकारी के संपर्क में रहने का भी आरोप शिकायत में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े सदस्य मनोज कुमार का भी उल्लेख किया गया है। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने आरोपी पक्ष से कई बार फोन पर संपर्क किया। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर संबंधित व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है। गिरिबाला ने दो वकीलों का कराया था अपॉइंमेंट स्टेट लीगल सर्विसेज में गिरिबाला सिंह ने दो वकीलों का अपॉइंटमेंट कराया था। इन दोनों वकीलों ने गिरिबाला सिंह के केस में पैरवी की और हियरिंग के समय कोर्ट में मौजूद रहे तथा बहस की। जबकि सालसा के सदस्य होते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस करना कानूनी रूप से गलत था। परिजनों की ओर से कॉल रिकॉर्ड, फोटो-वीडियो और संबंधित लोगों की भूमिका की स्वतंत्र जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। अधिवक्ता अंकुर पांडे ने बताया कि ट्विशा के पिता की ओर से यह शिकायत भेजी गई है और अब मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। क्या हाेते हैं लीगल एड वकील ये खबर भी पढ़ें… ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। जांच एजेंसी अब इस रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन कर रही है। दूसरी पीएम रिपोर्ट बंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी गई है।पूरी खबर पढ़ें

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wrNQfnu
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...