Skip to main content

पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला:मुरैना में खाना परोसने की बात पर मारपीट; लात-घूंसे और डंडों से हमला

मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद खाना परोसने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक रूप ले गया। खाना परोसने की बात पर हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, दिमनी थाना क्षेत्र के सहरियन का पुरा गांव निवासी धर्मेंद्र जाटव (38) सोमवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी निशा जाटव (33) से खाना परोसने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि पत्नी ने उसके नशे में होने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर धर्मेंद्र ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों और डंडे से मारपीट के बाद सरिया से किया हमला आरोप है कि धर्मेंद्र ने पहले पत्नी को लात-घूंसों और डंडे से पीटा। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने लोहे की सरिया से निशा के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से निशा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, धर्मेंद्र शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचता था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और घटना घटित हो गई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सिर में लगी गंभीर चोट को मौत का कारण माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले की जांच जारी है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/tNq1jVh
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...