Skip to main content

ग्वालियर में जेल अधीक्षक से ब्लैकमेलिंग, 5 लाख की डिमांड:वॉटसएप कॉल और मैसेज कर रेस्ट हाउस' बुलाया, वीडियो किए वायरल

ग्वालियर पुलिस महकमे और केंद्रीय जेल प्रबंधन के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब जेल के कुछ वीडियो क्लिप के नाम पर ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक विदित सरवइया को ब्लैकमेल कर मोटी रकम मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया। अज्ञात ब्लैकमेलर ने न सिर्फ वॉटसएप पर वीडियो क्लिप भेजकर जेल अधीक्षक धमकी दी, बल्कि व्हाट्सएप पर हाथ का पंजा इमोजी दिखाकर (सांकेतिक रूप से ₹5 लाख या बड़ी रकम) रंगदारी की मांग की। घटना 7 जून से 13 जून के बीच है। जेल अधीक्षक ने पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी थी। जब उन्होंने ब्लैकमेलर की बात नहीं मानी तो उसने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप वायरल की हैं, जिसमें जेल में बीड़ी, सब्जी, फल सहित अन्य सामग्री को 20 से 50 गुना दाम पर बेचा जा रहा है। जेल अधीक्षक ने ग्वालियर एसएसपी व बहोड़ापुर थाना में शिकायत की है। साथ ही पुलिस ने पेनड्राइव में सुरक्षित मैसेज और वीडियो को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे षड्यंत्र में जेल के ही एक निलंबित प्रहरी और एक पूर्व कैदी की संलिप्तता का संदेह जताया है। ब्लैकमेलर बोला- जेल की क्लिप है, कल तक का समय है शिकायत के अनुसार, यह पूरा मामला 7 जून 2026 की दोपहर करीब 12:40 बजे शुरू हुआ। जेल अधीक्षक के मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर 9179301601 से फोन और व्हाट्सएप मैसेज आए। अज्ञात व्यक्ति ने जेल सुपरिडेंट से कहा कि उसके पास जेल के अंदर के कुछ बेहद संवेदनशील वीडियो क्लिप हैं। सबूत के तौर पर उसने 4 वीडियो क्लिप भी व्हाट्सएप पर भेजे। ब्लैकमेलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा, “मेरे पास ऐसी कई वीडियो क्लिप हैं। तुम्हारे पास कल तक का समय है, पैसे दे दो वरना ये सारे वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों (उच्चाधिकारियों) को भेज दूंगा। गांधी रोड पर रेस्ट हाउस में मिलने बुलाया पीड़ित ने जब आरोपी को बातचीत के लिए जेल परिसर पर आने को कहा, तो उसने अकड़ दिखाते हुए मैसेज किया, "तेरी गरज है, तू आ।" उसने पीड़ित को गांधी रोड स्थित रेस्ट हाउस में पैसे लेकर मिलने बुलाया। जब पीड़ित ने व्हाट्सएप पर पूछा कि क्या लेकर आना है और कितने पैसे चाहिए, तो आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज पर हाथ के पंजे की इमोजी भेजकर भारी-भरकम राशि (संभावित ₹5 लाख) की मांग की। निलंबित प्रहरी और जेल से छूटे कैदी का 'नेक्सस'? जेल अधीक्षक ने आशंका व्यक्त की है कि यह मामला साधारण साइबर ठगी का नहीं, बल्कि जेल के भीतर की गुटबाजी और रंजिश से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। पीड़ित ने अपनी स्तर पर की गई गोपनीय जांच के बाद पुलिस को लिखित आवेदन में तीन मुख्य किरदारों पर सीधा संदेह जताया है। जिसमें केंद्रीय जेल ग्वालियर के निलंबित प्रहरी पवन, जेल छूटा आरोपी रिश्पाल सिंह की भूमिका की आशंका व्यक्त की है। वीडियो कहां का है? पुलिस खंगाल रही कड़ियां आवेदन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भेजे गए वीडियो क्लिप से यह पूरी तरह साफ नहीं हो रहा है कि वह दृश्य केंद्रीय जेल ग्वालियर के हैं या किसी अन्य जेल के, और न ही उसके समय (टाइमस्टैम्प) की कोई स्पष्ट जानकारी मिल रही है। पीड़ित ने पुलिस को सारे साक्ष्य (मैसेज, कॉल लॉग और वीडियो) एक पेन ड्राइव में सौंप दिए हैं। वीडियो भेजकर बच न पाने की दी चेतावनी ग्वालियर सेंट्रल जेल अधीक्षक विदित सरवइया ने बताया कुछ वीडियो मुझे भेजे गए थे। अपरिचित नंबर से 7 जून को मैसेज भी मिला था, जिसमें ट्रांसफर सीजन होने और बच न पाने की चेतावनी दी गई थी। बाद में मीटिंग करने व कुछ लेकर आने की बात करते हुए ब्लैकमेलिंग की कोशिश की गई। वरिष्ठ अधिकारियों व पुलिस को शिकायत की गई है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया ग्वालियर केंद्रीय जेल के अधीक्षक द्वारा एक लिखित शिकायत ब्लैकमेलिंग की गई है। शिकायत के आधार पर जांच कर मामले की छानबीन की जा रही है। ब्लैकमेलर द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ले लिया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xikoSQ8
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...