Skip to main content

भोपाल के पटाखा मार्केट शिफ्टिंग की फाइल खुली:भीषण आग लगने से सिस्टम की खुल गई नींद; कारतूस कालाबाजारी के बाद नए नियम

भोपाल के बैरागढ़ रोड पर हलालपुर स्थित सोनी पटाखा सेंटर में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई थी। कुछ घंटे में आग तो बुझ गई, लेकिन सिस्टम की नींद खुल गई है। पटाखा मार्केट शिफ्टिंग की जिला प्रशासन ने फाइल खोल ली है। इधर, शूटर्स को मिलने वाले कारतूस को लेकर भी नए नियम बनाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने दुकानों की स्थिति, लाइसेंस, कोर्ट में लंबित मामलों और स्टे से जुड़ी जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार की है। आगजनी के फोटो, वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र किए गए हैं। इन्हें अगले सप्ताह हाईकोर्ट में पेश कर स्टे हटाने की मांग की जाएगी, ताकि बाजार को शहर से बाहर शिफ्ट किया जा सके। दुकानों की नप्ती की प्रशासन ने सभी दुकानों की नाप शुरू करा दी है। जांच में सामने आया कि जिस दुकान में आग लगी, उसका संचालन तय मापदंड से बड़े क्षेत्र में किया जा रहा था। दुकान परिसर में 50 बाई 50 फीट का शेड बना है, जबकि पटाखों के भंडारण और बिक्री वाला हिस्सा 15 बाई 25 फीट पाया गया। यह लाइसेंस में तय 7 बाई 5 फीट के आकार से काफी बड़ा है। बाजार की सभी 15 दुकानों का आकार भी लगभग 15 बाई 25 फीट पाया गया है। इसके आधार पर सभी दुकानों को नोटिस देकर तीन से पांच दिन में जवाब मांगा जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार 15 दुकानों में से सिर्फ 7 के पास वैध लाइसेंस हैं, जबकि 7 दुकानदारों ने शिफ्टिंग के विरोध में कोर्ट से स्टे ले रखा है। इन 14 दुकानों में करीब 210 क्विंटल पटाखों का भंडारण किया गया है। एसडीएम रविशंकर राय ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। 7 लाख कैश जला सोनी पटाखा सेंटर के संचालक ने बताया कि आग में 35 लाख के पटाखे और 7 लाख रुपए कैश जल गए। करीब 1 लाख रुपए के आधे जले नोट मिले हैं। शूटर्स को अब एक बार में सिर्फ 500 कारतूस पिछले साल स्पोर्ट्स कोटे के कारतूसों की कालाबाजारी के खुलासे के बाद भोपाल जिला प्रशासन ने सख्ती कर दी गई है। अब एक बार में एक शूटर को अधिकतम 500 और सालभर में 1000 हजार कारतूस ही जारी किए जाएंगे। इससे अधिक कारतूस की जरूरत पर खेल संचालक से सत्यापन कराना होगा। अनुमति पर ही अतिरिक्त कोटा दिया जाएगा। पहले 15 हजार से 1 लाख कारतूस सालभर में मिलते थे। सूत्र बताते हैं कि जिला प्रशासन ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें शूटरों के कारतूसों के खोखों का रिकॉर्ड रखने के लिए कानून में संशोधन की सिफारिश की गई है। इसमें बताना जरूरी होगा कि कारतूस किस प्रतियोगिता के लिए लिए जा रहे हैं, उनका उपयोग किस शूटिंग रेंज में होगा। स्पोर्ट्स कैटेगरी में दर्ज नेशनल व इंटरनेशनल खिलाड़ियों को भी दो गन के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। पहले वे 8 से 10 गन रख सकते थे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ELqgSYC
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...