धामनोद में दिनदहाड़े करीब 3 लाख की चोरी:बदमाश घर से नकदी-जेवर ले गए, परिवार खेत पर बोवनी करने गया था
धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम ढाल में दिनदहाड़े एक घर में चोरी की वारदात हुई। बदमाश सूने घर का ताला तोड़कर करीब 2 लाख 90 हजार रुपए के नकदी और जेवर चुराकर फरार हो गए। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब घर के सभी लोग खेत में बोवनी (बुआई) करने के लिए गए हुए थे। सुबह करीब 7 बजे तोताराम मकवाना और उनका परिवार घर पर ताला लगाकर काम के लिए खेत चला गया था। दोपहर करीब 3 बजे जब तोताराम के भाई ने घर का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी खबर परिवार को दी। तोताराम जब घर पहुंचे, तो देखा कि बाहर का ताला टूटा था और अंदर लोहे की अलमारी का लॉक तोड़कर सारा सामान बिखरा पड़ा था। 2 लाख 90 हजार का माल साफ चोरों ने अलमारी में रखे करीब 1 लाख 10 हजार रुपए के सोने के जेवर (एक जोड़ी कान के टॉप्स, 3 अंगूठी, मंगलसूत्र का पेंडल) और लगभग 90 हजार रुपए के चांदी के जेवर (तागली, कमर का कंदोरा, रमछोल) पार कर दिए। इसके साथ ही अलमारी में रखे 90 हजार रुपए नकद भी चोरी हो गए। कुल मिलाकर बदमाश करीब 2 लाख 90 हजार रुपए का माल समेट ले गए। हाइवे के पास चोरी से पुलिस को चुनौती चोरी की सूचना मिलते ही धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह और थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू की। डायल-112 पर खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। पीड़ित किसान का घर राऊ-खलघाट फोरलेन की नई सड़क के बिल्कुल पास है, इसलिए हाइवे के किनारे दिनदहाड़े हुई इस चोरी को पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। धामनोद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3vbdBli
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3vbdBli
via IFTTT
Comments
Post a Comment