MP के रेलवे स्टेशनों पर अब ड्राइव-इन सिनेमा:भोपाल मंडल के 15 स्टेशन पर कमर्शियल एक्टिविटी होंगी; स्टार्टअप्स भी रहेंगे
मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर अब ड्राइव-इन सिनेमा रहेगा। भोपाल मंडल के 15 स्टेशनों पर इसकी शुरुआत की जाएगी। यहां पर स्टार्टअप्स समेत कमर्शियल एक्टिविटी भी होंगी। बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भोपाल मंडल के चिन्हित रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध पुनर्विकास किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित, सुगम, आकर्षक एवं बहुआयामी शहरी केंद्र के रूप में विकसित करना है। जिससे वे केवल आवागमन के केंद्र न रहकर व्यापार, पर्यटन, सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो सकें। साथ ही स्थानीय उद्यमिता, रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर ये स्टेशन ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। अमृत भारत योजना के अंतर्गत भोपाल मंडल के नर्मदापुरम एवं शाजापुर स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य पूर्ण होकर प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण हो चुका है, जबकि हरदा, खिरकिया, बनापुरा, इटारसी, सांची, विदिशा, गंजबासौदा, अशोकनगर, गुना, रुठियाई, शिवपुरी, ब्यावरा-राजगढ़ एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकासाधीन हैं। प्रस्ताव मांगें
पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कमर्शियल स्थानों के उपयोग, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने उद्यमियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्टार्टअप्स, फर्मों एवं संस्थानों से वाणिज्यिक उपयोग के लिए प्रस्ताव भी मांगे हैं। ये हो सकेगा स्टेशनों पर
ड्राइव-इन सिनेमा, मल्टीफंक्शनल कॉम्प्लेक्स, गेमिंग जोन, बाल मनोरंजन केंद्र, डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर, पर्यटन एवं आतिथ्य सेवाएं, प्रतीक्षालय/लाउंज, डिजिटल बैंकिंग यूनिट/ई-लॉबी/एटीएम अथवा किसी अन्य नवाचारी एवं व्यवहार्य व्यावसायिक अवधारणा के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रस्तावों का परीक्षण बोर्ड नियमों को देखते हुए करेगा। इसके बाद ई-नीलामी भी होगी। यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी
इस पहल के संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भोपाल मंडल सौरभ कटारिया ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन केवल यात्री सुविधाओं के केंद्र ही नहीं, बल्कि व्यापार, निवेश एवं आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे पारंपरिक व्यावसायिक गतिविधियों के साथ नवाचारी व्यावसायिक अवधारणाओं का स्वागत ही नहीं, बल्कि बढ़ावा दे रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wkB2xFL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wkB2xFL
via IFTTT
Comments
Post a Comment