315 बोर की 3 राइफल और 37 कारतूस मिले:फर्जी तरीके से बेंचने वाला युवक पकड़ाया; बिना नंबर कार में रखे था
मुरैना की कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने फैक्ट्री मेड 3 रायफल (315 बोर) और 37 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा बिना नंबर की एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव और उपनिरीक्षक शिवम चौहान को सूचना मिली थी कि अंबाह बाईपास के पास एक खाली प्लॉट पर एक बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को घेरकर तलाशी ली। कार में बैठा युवक पकड़ में आ गया। कार से निकली फैक्ट्री मेड रायफलें और जिंदा कारतूस पुलिस जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 315 बोर की तीन फैक्ट्री मेड रायफलें और 37 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी इन हथियारों को कहां ले जा रहा था और किसे सप्लाई किए जाने थे, इस बारे में पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र गुर्जर पुत्र पप्पू गुर्जर (उम्र 19 वर्ष), निवासी बिस्मिल नगर, मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अभी अपराध पर कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस मामले में जानकारी देते हुए सीएसपी दीपाली चंदोरिया ने बताया कि अंबाह बाईपास से एक सफेद स्कॉर्पियो बरामद की गई है, जिसमें से तीन अवैध रायफल और 37 जिंदा कारतूस मिले हैं। एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iwIy1nh
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iwIy1nh
via IFTTT
Comments
Post a Comment