भोपाल में आज इन रास्तों से जाने से बचें:राहुल गांधी के दौरे को लेकर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था; कई रूट रहेंगे डायवर्ट
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (मंगलवार को) आएंगे। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। राहुल गांधी एयरपोर्ट से रवाना होकर स्टेट हैंगर तिराहा, लालघाटी, वीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा चौराहा, रोशनपुरा, अपेक्स बैंक तिराहा, लिंक रोड-एक और 1250 चौराहा होते हुए पीसीसी कार्यालय पहुंचेंगे। सामान्य यातायात कुछ समय के लिए डायवर्ट रहेगा रविन्द्र भवन में कार्यक्रम के दौरान ऐसा रहेगा ट्रैफिक रविन्द्र भवन में कार्यक्रम के दौरान पॉलिटेक्निक चौराहा से केएन प्रधान चौराहा का यातायात परिवर्तित रहेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सदस्य की पार्किंग व्यवस्था एमवीएम मैदान में की गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZhSg5Xb
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ZhSg5Xb
via IFTTT
Comments
Post a Comment