ग्वालियर में चोरों ने दिनदहाड़े एक मजिस्ट्रेट के घर को टारगेट कर लाखों रुपए का माल पार कर दिया। घटना वसंत विहार इलाके की है। चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल कितना सामान चोरी गया है इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार घटना वसंत विहार में रविवार दोपहर की है। मजिस्ट्रेट के घर चोरी की खबर मिलते ही आला अधिकारी स्पॉट पर पहुंच गए थे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार में रहने वाले मजिस्ट्रेट रिजवी के घर चोरी हुई है। बताया गया है कि मजिस्ट्रेट कुछ दिन पहले शहर से बाहर गए हुए थे। घर की रखवाली एक सिक्योरिटी गार्ड के भरोसे थी। सिक्योरिटी गार्ड रात भर ड्यूटी पर रहता था और सुबह अपने घर चला जाता था। शनिवार पूरी रात गार्ड ने पहरा दिया था और सब कुछ ठीक था। गार्ड रविवार सुबह चला गया था। शाम को वापस ड्यूटी करने आया तो चोरी हो चुकी थी। मामले की सूचना उसने मजिस्ट्रेट रिजवी और पुलिस को दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v3gw70J
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v3gw70J
via IFTTT
Comments
Post a Comment