मोहना | इन दिनों जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। 16 जून तक सर्वे के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु सीमा के चिह्नित असाक्षरों को एनआइएलपी एप रजिस्टर करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत ग्राम मोहना के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुबह से शाम तक नगर के गली मोहल्ले में जाकर घर-घर प्रचार प्रसार कर रहे हैं एवं उन्हें स्कूल चलो अभियान की जानकारी दे रहे हैं। ग्राम मोहना के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सत्यनारायण पाटीदार, रीना बैरागी, अनीता पाटीदार, रामबाबू मालवीय एवं प्रधानाध्यापक नंदकिशोर अंबावतिया के मार्गदर्शन में सर्वे कार्य किया जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/91ACg04
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/91ACg04
via IFTTT
Comments
Post a Comment