Skip to main content

नाबालिग बोली- मेरे साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया:रीवा में पीड़ित पक्ष बोला- पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया, समझौते का दबाव बनाया

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अटेंडर के तौर पर आई एक नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित और उसके परिजन का कहना है कि 8 और 9 मई की दरम्यानी रात अस्पताल के तीन वॉर्ड बॉय और एक अन्य ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने में टालमटोल की। सिर्फ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर की। परिजन का ये भी आरोप है कि हमें दिन में थाने बुलाने की जगह रात में रेस्ट हाउस बुलाया और बार-बार समझौता करने का दबाव बनाते रहे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए पीड़िता के भाई ने बताया कि मेरी बहन के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। मामला सामने आने के बाद पूछताछ का कहकर पूरे परिवार को 24 घंटे तक बंधक बनाया गया। इस दौरान खाने-पीने तक के लिए कुछ भी नहीं दिया। पीड़िता के भाई का कहना है कि मां अस्पताल में भर्ती थी। उसकी नाक में समस्या थी, सर्जरी होनी थी। हमने कहा था कि बहुत अधिक लंबे समय के लिए भर्ती मत करवाइए। लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें भर्ती रखना पड़ा। पीड़िता के पिता बोले- हमसे अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे पीड़िता के पिता का कहना है कि, मैं बदनसीब हूं कि बेटी के साथ ऐसा हुआ और अब न्याय मांगने पर हमें अपराधी की तरह ट्रीट किया जा रहा है। अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा घटना को इस तरह से दबाने की कोशिश की जा रही है जैसे कि मेरी बेटी को अगर न्याय मिल जाएगा तो किसी का कुछ बिगड़ जाएगा। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टर्स ही मेडिकल रिपोर्ट को बनाते हैं। रिपोर्ट के साथ अगर छेड़खानी हो जाए तो हम क्या करेंगे, कहां जाएंगे। कोर्ट मामले को संज्ञान में ले। उन्होंने कहा- मात्र घटना को छिपाने के लिए इस तरह का काम किया जा रहा है। अब तक पुलिस के पास शिकायत कर रहा था। लेकिन अब पुलिस के खिलाफ शिकायत करने पर मजबूर हो रहा हूं। पीड़िता बोली- AI से एडिट कर मेरी न्यूड फोटो भेजी​​​, धमकाया पीड़िता ने भास्कर रिपोर्टर से बात करते हुए कहा- मैं मां के इलाज के लिए आई थी। अटेंडर के तौर पर मेरा नंबर पर्ची में दर्ज था। जहां से वॉर्ड बॉय महेंद्र ने मेरा नंबर चुरा लिया, फिर मुझे कई बार वॉट्सऐप पर हाय-हेलो लिखकर मैसेज किए। मैंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। सोचा कि हो सकता है कि किसी परिचित का नंबर होगा। पीड़िता ने बताया- एक दिन मेरी डीपी पर लगी फोटो को उसने AI से एडिट करके भेजा। वो न्यूड तस्वीर थी। मैं देखकर घबरा गई। उसने AI वाली तस्वीर को वायरल करने की धमकी दी। मुझसे लगातार मुलाकात का दबाव बनाता रहा, लेकिन मैंने उसकी बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। मुझे गोली खिलाई, शरीर सुन्न हो गया, फिर मेरे साथ गलत किया नाबालिग पीड़िता ने बताया कि रविवार की शाम मुझे गले में दर्द था तो महेंद्र ने एक गोली दी, मैंने उसे खाया तो मेरा पूरा शरीर सुन्न पड़ने लगा। अस्पताल से कुछ ही दूरी पर मुझे घसीटता हुआ एक रूम के भीतर ले गया। शरीर और दिमाग दोनों सुन्न पड़ चुके थे। इस बीच 3 लोग और आ पहुंचे और मेरे साथ गैंगरेप किया। मैं बदहवास और बेहोशी में थी। मेरा शारीरिक शोषण किया गया। इसके बाद मुझे वहीं छोड़कर चले गए। किसी तरह लड़खड़ाते हुए अस्पताल चौकी पहुंची। चक्कर खाकर अस्पताल चौकी के पास ही मंदिर के सामने गिर पड़ी। फिर काफी देर तक क्या हुआ, यह भी याद नहीं। मैंने डॉक्टरों को भी बताया कि मेरे साथ कई लोगों ने रेप किया है। पुलिस ने मेरी मर्जी से कथन नहीं लिखे। थाने नहीं, रेस्ट हाउस बुलाया, हम पर दबाव बनाते रहे पीड़िता के भाई ने बताया कि मंगलवार को मैं भी घर पर ही था। दिन में पुलिस वाले बयान दर्ज करने घर पहुंचे। लेकिन वहां पर बयान दर्ज नहीं किए गए। अचानक रात में आने के लिए कहा गया। हमने पूछा कहां आना है तो कहा गया कि गोविंदगढ़ रेस्ट हाउस आना है। बहन को परिवार से अलग कर दिया गया। किसी से मिलने तक नहीं दिया गया। फिर कभी किसी जगह तो कभी किसी जगह ले जाकर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। जबरन कथन और बयान लिखे गए। बहन कुछ और बताती रही जबकि पुलिस कुछ और लिखती रही।" अधीक्षक पहले बोले- दुष्कर्म हुआ, फिर बयान से पलटे अस्पताल अधीक्षक ऑन कैमरा दिए अपने बयान से पलट गए। राहुल मिश्रा ने शुरुआत में कहा था कि दो वॉर्ड बॉय द्वारा दुष्कर्म की सूचना पर पीड़िता को भर्ती किया गया है। रिकॉर्ड में भी यही दर्ज है। अब कहा जा रहा है कि सिर्फ छेड़छाड़ की जांच हो रही है। कांग्रेस का आरोप- डिप्टी सीएम के रिश्तेदार को बचाने का प्रयास पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि अधीक्षक राहुल मिश्रा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के भांजे हैं, इसलिए मामले को दबाया जा रहा है। पटवारी ने लिखा- मध्यप्रदेश में जंगलराज की एक और तस्वीर सामने है। जहां गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस रिपोर्ट लिखने की जगह पीड़िता के परिवार पर ही दबाव बना रही है। क्योंकि उस अस्पताल का अधीक्षक स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का भांजा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर महिला सुरक्षा को लेकर डिप्टी सीएम से इस घटना पर जवाब मांगा है। रेस्टहाउस पास पड़े इसलिए गोविंदगढ़ बुलाया- एसपी एसपी विवेक सिंह ने कहा कि छेड़खानी की सूचना मिलने पर मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात आरोपियों पर जांच चल रही है। तीन संदिग्ध हिरासत में हैं। पूछताछ के लिए बुलाने वाली बात पर विवेक सिंह ने कहा कि परिवार को गोविंदगढ़ रेस्ट हाउस नजदीक पड़े इसलिए वहां बुलाया गया था।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VqXxPkY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...