कार पलटी, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, गेट बाहर निकले:6 लोगों की हालत खराब हुई, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले
रीवा प्रयागराज में स्थित गढ़ बाईपास में एक कार पलट गई। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके आगे का हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। गेट बाहर निकल आए। दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा सहित,थाना प्रभारी अवनीश पांडेय मौके पर पहुंचे। जहां से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीएम संजय जैन भी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि कार सवार मैहर से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से अचानक सड़क हादसा हो गया। डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि फिलहाल अभी गंभीर घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, गंभीर हालत की वजह से इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1YKrBjF
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1YKrBjF
via IFTTT
Comments
Post a Comment