Skip to main content

“तानसेन स्वर स्मृतियां” दिखा इंडियन-वेस्टर्न संगीत का अद्भुत संगम:"अब न रहूं तोरी मथुरा नगरिया.."बंदिश गाकर पंडित मार्तण्ड जोशी ने किया विरह रस से सराबोर

ग्वालियर में मंगलवार शाम महाराज बाड़ा पर सर्द हवाओं के बीच "तानसेन स्वर स्मृतियां' के तहत "गालव वाद्य वृंद-सुर ताल समागम' सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मूर्धन्य सांगीतज्ञ पंडित मार्तण्ड जोशी ने इस मौके पर जब राग "मारवा" में पिरोकर अपनी दानेदार बुलंद आवाज में बंदिश "अब न रहूं तोरी मथुरा नगरिया... का गायन किया तो विरह रस की सरिता बह उठी। झील में उठतीं लहरों की मानिद अठखेलियाँ करतीं सितार व वायोलिन की झंकार से निकली मीठी-मीठी धुनें, पखावज की मदमदाती थाप, बुलंद और सुरीली आवाज में घरानेदार गायकी। साथ ही भारतीय राग-रागनियों के साथ समागम करतीं पाश्चात्य देशों की धुन ने सभी का मन मोह लिया। ग्वालियर में मंगलवार रात को सतरंगी रोशनी में नहाए शहर के हृदय स्थल ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर विक्टोरिया मार्केट के सामने बने भव्य आकर्षक मंच पर भारतीय शास्त्रीय संगीत और पाश्चात्य संगीत का अद्भुत संगम देखकर रसिक अभिभूत हो गए। ख्यातिलब्ध सितार वादक पं. भरत नायक के निर्देशन में “गालव वाद्य वृंद” की प्रस्तुति हुई। इसमें ग्वालियर के उदयीमान नादब्रम्ह के साधकों ने अपने वादन से भारतीय शास्त्रीय संगीत के श्रृंगार रागों की मधुरता, लय और सुर के साथ पाश्चात्य संगीत के जटिल वाद्य यंत्रों का अद्भुत संयोजन दिखाकर रसिकों के मन-मतिष्क को प्रेम, उल्लास और शांति के अनूठे अनुभव में सराबोर कर दिया। पाश्चात्य संगीत के जादुई वाद्य यंत्रों वायोलिन, बेस गिटार, जैम्बो, ड्रम इत्यादि वाद्य यंत्रों से निकले सुरों ने भारतीय रागों की भव्यता बरकरार रखते हुए दोनों शैलियों के बीच एक सुंदर सांस्कृतिक पुल बना दिया। “गालव वाद्य वृंद” की प्रस्तुति में सबसे पहले राग " जोग" के आधार पर मध्य लय रचना में सितार, वायोलिन व हार्मोनियम का साझा वादन के रूप में शास्त्रीय आलाप हुआ। इसके बाद राग "किरवानी" में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं पाश्चात्य संगीत की मनोहारी प्रस्तुति से रसिक रूबरू हुए। इस प्रस्तुति में तबला, पखावज, ढोलक, ड्रम, इलेक्ट्रोनिक गिटार, केहॉन व दरभूका की जुगलबंदी ने समा बांध दिया। शास्त्रीय व पाश्चात्य वाद्यों को द्रुत गति देकर झाला एवं तिहाई की प्रस्तुति के साथ गालव वाद्य वृंद ने अपनी प्रस्तुति का सामपन किया। गालव वाद्य वृन्द की प्रस्तुति में सितार पर पंडित भरत नायक, वायोलिन पर अंकित धरकर, हारमोनियम पर नवनीत कौशल, पखावज पर जगत नारायण शर्मा, ढोलक पर सुरेश नायक,तबले पर सुरेश दुबे, जेम्बो पर मनीष शर्मा, ड्रम पर सचिन श्रीवास्तव, केहोन पर पंकज सोनी, वेस गिटार पर दीप चौधरी व गायन में लक्ष्य नायक ने साथ निभाया। पं. उमेश कंपूवाले की घरानेदार गायिकी के माधुर्य में डूबे रसिक शास्त्रीय संगीत के विख्यात गायक पं. उमेश कंपूवाले ने जब अपनी खनकदार आवाज में राग ‘शिवरंजनी’ में अपने गायन की शुरूआत की, तो घरानेदार गायिकी जीवंत हो उठी। उनके गायन में ग्वालियर व बनारस घराने की विशिष्टताएं साफ झलक रहीं थीं। विलंबित तीन ताल में बंदिश के बोल थे “राधे तुमरे नैन में श्याम बसे”। इसके बाद उन्होंने द्रुत तीन ताल में निबद्ध रचना “मनमोहन मेरो श्याम” का गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने इसी कड़ी में पहाड़ी ठुमरी “सैंया बिना घर सूना हायराम” अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत की तो रसिक झूम उठे। पं. उमेश कंपूवाले ने “मन लागो मेरो यार फकीरी में” सुनाकर अपने गायन को विराम दिया। उनके साथ गायन में गौरी पंडित ने साथ निभाया। तबले पर पांडुरंग तैलंग, हारमोनियम पर अक्षत मिश्रा व गिटार हर्ष भाटिया ने नफासत भरी संगत की। अभिजीत सुखदाणे ने राग " बागेश्री" व " मालकोष" में किया ध्रुपद गायन गान मनीषी तानसेन की ध्रुपद परंपरा को आगे बढ़ा रहे ध्रुपद गुरू अभिजीत सुखदाणे ने राग ‘ बागेश्री’ में मध्य लय आलाप व द्रुत लय आलाप के बाद सूल ताल में निबद्ध बंदिश " आये रघुवीर धीर अयोध्या नगर को" पेश की। डागरवाणी परंपरा के प्रतिष्ठित गायक व ग्वालियर ध्रुपद केन्द्र के गुरू सुखदाणे इसी क्रम में राग 'मालकोष' और सूल ताल में निबद्ध बंदिश “शंकर गिरिजापति" का गायन कर रसिकों को उत्कृष्ट ध्रुपद गायकी का एहसास कराया। उनका मध्यलय अलाप और द्रुत लय अलापचारी कमाल की रही। अभिजीत सुखदाणे के गायन में झलक रही आवाज की सुस्पष्टता व खनकदारी ने रसिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके ध्रुपद गायन में अनुज प्रताप ने साथ दिया। पं. जगत नारायण शर्मा ने पखावज से मिठास भरी संगत की। पारुल ने बहाई भक्ति रस की धारा सुगम संगीत की उदयीमान गायिका पारुल बांदिल द्वारा प्रस्तुत भजनों के साथ सभा का आगाज़ हुआ। उन्होंने " राम नाम का जाप करे मन" से अपने गायन की शुरुआत की। इसके बाद "चलो मन गंगा यमुना तीर" एवं "बाजे रे मुरलिया बाजे का सुमधुर प्रस्तुत कर भक्तिरस की धारा बहा दी। उनके गायन में शिवराम चौहान ने ढोलक, नवनीत कौशल ने हारमोनियम एवं तबले पर आशीष लाघाटे ने बढ़िया संगत की। इन सांगीतिक विभूतियों व संस्थाओं का हुआ सम्मान “तानसेन स्वर स्मृति” के तहत महाराज बाड़ा पर हुई संगीत सभा में जिला प्रशासन द्वारा देश और दुनियाभर में विख्यात मूर्धन्य सांगीतज्ञ पंडित मार्तण्ड जोशी, पं. प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर, पं. मधुकर शास्त्री तेलंग एवं पं. श्रीराम उमड़ेकर को सम्मानित किया गया। साथ ही शास्त्रीय संगीत के संवर्धन के लिए संकल्पित संस्था 'रागायन' के अध्यक्ष महंत रामसेवक दास एवं गुरु शिष्य परंपरा के लिए स्वर संस्कार के गुरु संजय देवले को भी सम्मानित किया गया। सुरमयी संध्या में इनकी रही मौजूदगी ऐतिहासिक महाराज बाड़ा पर मंगलवार को तानसेन स्वर स्मृति के तहत सजी सुरमयी सभा का शुभारंभ संत कृपाल सिंह, संत श्री रामदास महाराज व कलेक्टर रुचिका चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस आयोजन के क्षेत्रीय पार्षद अनिल सांखला, ब्रिगेडियर दीपक मान, भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव व स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर एवं बड़ी संख्या में संगीत रसिक साक्षी बने। सभा का संचालन अशोक आनंद व एसबी ओझा ने किया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/swEzGhA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...