Skip to main content

परिवहन की अवैध कमाई:चेक पोस्ट बंद तो चेक पॉइंट से वसूली; हर ट्रक से 500-1000 रुपए ले रहे, प्रभारी बोले- ऊपर से प्रेशर

राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर वसूली के नाके... 3 जिलों से भास्कर पड़ताल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर से करोड़ों की संपत्ति मिलने के बाद चेक पोस्ट फिर से चर्चा में हैं। अवैध वसूली की शिकायतों के बाद सरकार ने जुलाई में ये चेक पोस्ट तो बंद कर दिए, पर यहां वसूली जारी है। दैनिक भास्कर ने 3 जिलों रतलाम, नीमच और बड़वानी में पड़ताल की तो सामने आया कि परिवहन विभाग के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। चालान का डर दिखाकर एक ट्रक से 500 रु. से 1000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। कोई ड्राइवर देने से मना करता है तो उसका ट्रक 12 से 14 घंटे तक खड़ा रखा जाता है। भास्कर टीम ट्रक ड्राइवर व ट्रांसपोर्ट मालिक बनकर दो दिन सरवन चेकिंग पॉइंट (पुरानी चेक पोस्ट) पर पहुंची तो यहां चेक पॉइंट प्रभारी सुनील गौड़ समेत उनकी टीम एक्सपोज हुई। एक कर्मचारी ट्रक रोकता है, दूसरा परेशान करके रुपए मांगता है और तीसरा वसूली करता है। रिपोर्टर से चेक पॉइंट प्रभारी ने यहां तक कहा कि चेक पोस्ट बंद करने से रेवेन्यू पर असर आ रहा था। ऊपर से प्रेशर था, इसलिए चेक पॉइंट चालू किए। नियमित गाड़ियों के हर फेरे के 500 से 1000 रु. लिए जाते हैं। अन्य राज्यों की गाड़ी से वसूली 3 हजार तक होती है। पॉइंट पर मंथली प्लान भी है। सरवन चेक पॉइंट... ड्राइवर बनकर पहुंचे रिपोर्टर से खाली ट्रक के 500 रुपए लिए सरवन चेक पॉइंट पर बड़े वाहनों की लंबी कतार थी। मुंह बांधे कर्मचारी बड़ी टॉर्च लेकर दूर से ही ट्रकों को साइड में लगवा रहे थे। हमारा ट्रक भी साइड में खड़ा करवाकर कागज मांगे। मौके पर दो गाड़ी RJ12-BG2617 और एक अन्य की डीलिंग चल रही थी। RJ12-BG2617 का ड्राइवर गाड़ी छोड़ने के लिए गिड़गिड़ा रहा था। कह रहा था-सभी कागज पूरे हैं, फिर क्यों पकड़ रहे हो? रोज जा रहा हूं बाबूजी। आरटीओ वाहन MP09-WE7400 में बैठा अफसर बोला- कल मिलकर गए तो 500 रु. का टोकन लेना पड़ेगा। फिर आगे जाने देंगे। कागज लाओ पहले। हमने गाड़ी नंबर GJ16-AW6751 बताया। अफसर बोला 700 रु. लगेंगे। गाड़ी खाली होने का हवाला दिया तो अफसर ने कहा- उससे हमें मतलब नहीं है। अंतत: 500 रुपए लेकर गाड़ी छोड़ी। प्रदेश में 45 चेक पॉइंट... सेटिंग हो गई तो फोन लगाकर ट्रक का नंबर बताओ, नहीं रोकेंगे सरवन चेक पॉइंट (रतलाम)... प्रभारी बोला- रेवेन्यू पर असर हुआ, प्रेशर था इसलिए चालू किया रिपोर्टर (ट्रांसपोर्टर बनकर)- हमारी गाड़ी सप्ताह में 2-3 बार निकल रही है। एंट्री ले रहे हैं। प्रभारी- कहां की गाड़ी है (हमने बांसवाड़ा की बताई।) रिपोर्टर- देख लो साहब, पहले तो हो जाता था। प्रभारी- आप गोपालजी से बात कर नंबर नोट करवा दो। रिपोर्टर- बंद हो गया चेक पोस्ट? प्रभारी- हां, अब यह चेकिंग पॉइंट चालू किया है। यह फिक्स है। रेवेन्यू पर असर आ रहा है इसलिए चालू किया है। प्रेशर था।(हमें कागज भी दिखाया) रिपेार्टर- मेरे ड्राइवर एक रेट नहीं बताते साहब। रात को खाली गाड़ी के 500 तो कभी 700 बता दिए। प्रभारी- हां, मनमाना बताते हैं वह तो। आप तो गोपाल को बता दिया करो, गाड़ी आए तो। (पास ही मौजूद गोपाल ने कहा हां मुझे बता देना गाड़ियों के नंबर) रिपोर्टर- अलग-अलग गाड़ी का रेट पता चल जाता तो अच्छा होता। (प्रभारी, चौकी के अंदर से ड्राइवर अमजद खान को लेकर आए।) नयागांव चेक पॉइंट (नीमच)... कागज फिट थे तो गाड़ी की हाइट बताकर 10 हजार मांगे ड्राइवर कालूराम जाट के 22 पहिए के ट्रक की क्षमता 57.7 टन है। 56.4 टन माल भरा है। गाड़ी की ऊंचाई 12 फीट है। चेकिंग पॉइंट पर आरटीओ के कर्मचारियों ने रोका। आरटीओ कर्मचारी : ड्राइवर कौन है? सिर्फ ड्राइवर आ जाओ। रिपोर्टर : मालिक तो मैं हूं सर। कर्मचारी : गाड़ी का क्या लोड है? ड्राइवर : अंडर लोड है। कर्मचारी : गाड़ी की हाइट भी (ज्यादा) है यार। ड्राइवर : सर हाइट ज्यादा नहीं है। 12 फीट ही है। नपवा लो? कर्मचारी : गाड़ी नपेगी तो चालान बनेगा। देख लो क्या करना? रिपोर्टर : डॉक्यूमेंट देख लो? कर्मचारी : वो नीली शर्ट वाला हमारा आदमी है, उनसे जाकर मिलो। कागज मुझे दो। रिपोर्टर (नीली शर्ट वाले से) : एक गाड़ी है साहब ने भेजा है। कर्मचारी : हाइट ज्यादा है तो 5 या 10 हजार का चालान बनवा लो। रिपोर्टर : सर इतना पैसा नहीं है। कर्मचारी : ठीक है एक हजार रुपए लगेंगे। सेंधवा चेक पॉइंट (बड़वानी)... आरटीओ कर्मचारी ने अकेले बुलाकर रुपए मांगे भास्कर रिपोर्टर नीमच के नयागांव चेक पोस्ट से महाराष्ट्र जाने वाले ट्रक में बैठा। करीब 8 बजे यह ट्रक सेंधवा के पुराने चेक पोस्ट पर पहुंचा। टचेक पोस्ट पर MP09DK9799 नंबर की आरटीओ की गाड़ी खड़ी थी। यहां 3 से 4 कर्मचारी तैनात रहते हैं, जो जांच के नाम ट्रकों को रोकते हैं। इसके बाद 200 मीटर दूर चेकिंग पॉइंट पर बुलाते हैं। इसके बाद उसे 5 या 10 हजार का चालान बनवाने के लिए धमकी देते हैं। जब ड्राइवर चालान बनाने को राजी नहीं हुआ तो आरटीओ की महिला कर्मचारी ने 1 हजार रुपए मांगे। रुपए देने के बाद उसे जाने दिया। परिवहन मंत्री बोले- बिल्कुल बात नहीं करना अवैध वसूली के मामले में मंत्री से लेकर अधिकारी तक बात करने को तैयार नहीं है। परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से चर्चा करने की कोशिश की तो उन्होंने सवाल नहीं सुना। बात करने से ही मना कर दिया। परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता ने फोन तक नहीं उठाया। रतलाम डीटीओ बोले- चेक पॉइंट सरकार के आदेश से चालू किए सरवन रोड पर चेक पाॅइंट बनाया है? दीपक कुमार माझी, डीटीओ, रतलाम- हां, चेक पोस्ट की जगह चेक पाॅइंट चालू कर दिए हैं। सरकार के आदेश से किया है। चेक पाॅइंट पर 1000 रु. तक वसूल रहे? जवाब- मामला मेरी जानकारी में नहीं है। स्टाफ कुछ दिन पहले ही चेंज हुआ है वहां पर, इससे पहले दूसरा स्टाफ था।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GKTm4bR
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...