जश्न की कीमत:इंदौर से शारजाह फ्लाइट; राउंड फेयर डेढ़ से दोगुना तक बढ़ा, ईयर एंड पर 45 हजार, न्यू ईयर पर 73 हजार रुपए तक पहुंचा
ईयर एंड और न्यू ईयर के जश्न के चलते इंदौर से शारजाह (यूएई) का राउंड फेयर डेढ़ से दोगुना तक बढ़ गया है। राउंड फेयर 45 से 73 हजार तक हो गया है। इंदौर से शारजाह का फेयर 15 से लेकर 31 दिसंबर के बीच 19 से 28 हजार रुपए है, जबकि शारजाह से इंदौर के लिए 22 से 24 हजार रुपए। जनवरी के पहले सप्ताह में सबसे हाईफेयर है। इंदौर से शारजाह के लिए 2 जनवरी को सबसे ज्यादा 37 हजार रुपए, जबकि 4 जनवरी को 32 हजार रुपए फेयर है। वहीं, शारजाह से इंदौर के लिए 4 जनवरी को 37 हजार, जबकि 2 जनवरी को 27 हजार रुपए फेयर है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्रसिंह जादौन कहते हैं, इस बार टूरिज्म सेक्टर काफी अच्छा है। इन्क्वायरी और बुकिंग भी पिछले साल से 15 फीसदी ज्यादा है। न सिर्फ डोमेस्टिक बल्कि इंटरनेशनल टूर पर भी बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। फ्लाइट में 75 फीसदी से ज्यादा सीटें ईयर एंड और न्यू ईयर के लिए बुक हो चुकी हैं। आने वाले समय में यह बुकिंग और बढ़ेगी। इसका असर किराए पर भी होगा। (जानकारी एयरलाइंस कंपनी, ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन और बुकिंग एजेंटों के अनुसार। इस टेबल के मुताबिक 17 दिसंबर को शारजाह जाकर 21 या 22 दिसंबर को लौटने वाले को 45 हजार रुपए किराया लगेगा। ऐसे ही 2 जनवरी को शारजाह जाकर 4 जनवरी को लौटने वाले को 73 रुपए चुकाना होंगे।) कोलकाता के लिए आज से एक नई फ्लाइट, इस रूट पर अब 2 फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस मंगलवार से कोलकाता के लिए एक नई फ्लाइट शुरू करेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद इंदौर से कोलकाता के लिए 2 फ्लाइट हो जाएंगी। दरअसल, एयरलाइंस कंपनी अब तक कोलकाता के लिए रात को फ्लाइट का संचालन कर रही थी। नई फ्लाइट सुबह रवाना होगी। ऐसे में यात्रियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। यह रहेगा शेड्यूल
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/G5bnBA3
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/G5bnBA3
via IFTTT
Comments
Post a Comment