उज्जैन | माधव कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित संभागीय स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कल्पना वीरेंद्र सिंह ने किया। संभाग के विभिन्न महाविद्यालय से आए प्रतिभागियों ने अपनी तूलिका से आकर्षक पोस्टरों को बनाया। प्रो. अल्पना उपाध्याय के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, नीमच और आगर जिले के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने चित्र पोस्टरों का निर्माण किया। 15 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए हिस्सेदारी की। प्रथम पुरस्कार शासकीय माधव महाविद्यालय की साक्षी यादव को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार हिमशिखा यादव शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय मंदसौर ने अर्जित किया। तृतीय पुरस्कार शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय नीमच की अंजली वाठोदिया को दिया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MOcjdaK
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MOcjdaK
via IFTTT
Comments
Post a Comment