आलीराजपुर में नानपुर थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी पकड़ाए हैं। रविवार को पुलिस ने इकराम पिता वेरसिह (40) और लालु पिता माधु (32) को संदेह होने पर हिरासत में लिया था। दोनों गव्हाण के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने 9 अगस्त को ग्राम भोरदीया के कालिया चौहान के घर पर चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से चोरी गई 2 लाख की चांदी बरामद की गई है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है। फरियादी कालिया करीब डेढ़ महीने पहले अपने भाई रालिया के साथ राजकोट गुजरात में परिवार सहित मजदूरी करने गया था। उसे गांव वालों से खबर मिली कि घर के पीछे की ईट की दीवार को किसी ने खोद दिया है। और घर के अंदर का समान बिखरा पड़ा है। चांदी के जेवर, एक बागली, दो कड़े, डाल्या, चांदी की चाट, करंडी दो हार, साकवा, आठ मूंदी, दो कदरा की चांदी और नगदी चोर ले गए हैं। इसके बाद कालिया घर आया और थाने में शिकायत की।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lSbU7CR
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lSbU7CR
via IFTTT
Comments
Post a Comment