पचमढ़ी, नर्मदापुरम में नए साल का जश्न:डीजे , गाने पर थिरके युवा, धूपगढ़, मढ़ई में सूर्यास्त के साथ 2024को किया अलविदा
साल 2024 की विदाई के साथ और अंग्रेजी नववर्ष 2025 का आगाज हुआ। कड़ाके की ठंड में जमकर डीजे के गानों पर युवा थिरके। नए साल का सेलिब्रेशन शाम होते ही शुरू हुआ। रात 12 बजते ही 2025का वेलकम किया। नर्मदापुरम सहित पूरे जिले में रिसोर्ट, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और प्राइवेट गार्डन में नए साल के जश्न की पार्टी हुई। मध्यप्रदेश के कश्मीर कहे जाने वाले सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में नए साल का वेलकम गर्मजोशी के साथ हुआ। साल 2024 के आखिरी सूर्यास्त को देखने बड़ी संख्या में टूरिस्ट प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में पहुंचे। पचमढ़ी में ग्लेन व्यू, चंपक बंगलो, होटल हाईलैंड समेत कई प्राइवेट होटलों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू है। जो रात 12 बजे तक जारी रहेगा और नए साल का वेलकम किया गया। स्वयंवर गार्डन में नमस्ते एक शाम मस्तानी वेलकम पार्टी और डांस का आयोजन हुआ। जिसमें युवा जमकर थिरकते नजर आएं। टूरिस्ट से गुलजार पचमढ़ी सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी 2024 के स्वागत के लिए सैलानियों से गुलजार है। महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान से हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। यहां सभी होटल पहले से फुल है। भक्ति, भजन, सुंदरकांड के साथ स्वागत अंग्रेजी नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या और रात्रि को कुछ मंदिर, घरों में लोगों ने भक्ति, भजन और सुंदर कांड का आयोजन किया। साहू समाज की धर्म शाला में महिला मंडल ने सुंदरकांड भजन किए। राष्ट्रीय शोक की वजह से स्थगित है पचमढ़ी उत्सव पचमढ़ी में 26 दिसम्बर से 1 जनवरी तक पचमढ़ी महोत्सव होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन होने से देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित हुआ। इस वजह से पचमढ़ी उत्सव को जिला प्रशासन ने स्थगित कर दिया। पचमढ़ी में शासकीय कोई भी कार्यक्रम नहीं हो रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0fMyRVU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0fMyRVU
via IFTTT
Comments
Post a Comment