Skip to main content

धान खरीदी शुरू होते ही राइस मिलर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर:सरकार से नहीं मिले एक हजार करोड़; आज अफसरों को सौंपेंगे मिलों की चाबियां

2 दिसंबर से एमपी में धान खरीदी शुरू होते ही प्रदेश भर के धान मिलर्स हड़ताल कर रहे हैं। धान मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का कहना है कि धान मिलिंग करने के बाद FCI और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा किए जाने के एवज में अपग्रेडेशन राशि दी जाती है। लेकिन, पिछले साल की राशि अब तक नहीं मिली है। हम लोग मंत्री से लेकर अधिकारियों तक यह परेशानी बता चुके हैं। अब हम अपनी-अपनी मिलों की चाबी लेकर भोपाल आए हैं। बुधवार को नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी को ये चाबियां सौंपेंगे। बता दें, मंगलवार को भोपाल के गुजराती समाज भवन में प्रदेश भर के धान मिलर्स ने बैठक कर रैली निकाली। 800 करोड़ रुपए शासन से मिलर्स को नहीं मिला मध्यप्रदेश चावल उद्योग महासंघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि धान की मिलिंग में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए जब तक राज्य सरकार आश्वासन नहीं देती है, तब तक कोई भी मिलर्स मध्यप्रदेश में खरीदी जाने वाली धान की मिलिंग नहीं करेगा। हमने पिछले दो साल में जो धान मिलिंग का काम किया है, उसका कुल मिलाकर करीब 1 हजार करोड़ रुपए शासन से मिलर्स को नहीं मिला है। अग्रवाल कहना है कि दो दिसंबर से प्रदेश में धान का उपार्जन शुरू हो गया है। राज्य सरकार चाहती है कि पंद्रह जून तक कस्टम मिलिंग का काम पूरा कर अधिक से अधिक धान समितियों से सीधे मिलर्स को मिलिंग के लिए दे दी जाएं, लेकिन मिलर्स की समस्याओं के निराकरण के बिना धान की कस्टम मिलिंग चालू हो पाना संभव नहीं है। मिलर्स बैंक डिफॉल्टर, मिल बंद करने की नौबत आशीष अग्रवाल ने बताया कि भारतीय खाद्य मंत्रालय की टीम ने अधिकारियों की देखरेख में टेस्ट मिलिंग करवाई थी। इसमें यह सामने आया था कि धान मिलिंग से प्राप्त चावल की झड़ती 67 प्रतिशत से कम आती है। चावल की टूटन 25 प्रतिशत से अधिक आती है। भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय की इस रिपोर्ट को मान्य कर प्रदेश में कस्टम मिलिंग करवाई जाए। खरीफ विपणन वर्ष 23-24 में कैबिनेट बैठक में धान मिलिंग के बाद अपग्रेडेशन राशि देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक यह राशि नहीं मिली है। मिलर्स द्वारा वर्ष 23-24 में जमा किए गए बारदाने की उपयोगिता व्यय की राज्यांश राशि, धान मिलिंग, परिवहन और जमा किए गए अतिरिक्त बारदाने की राशि, सीएमआर के साथ मिक्सिंग करके जमा किए गए एक प्रतिशत टूटन की राशि मिलिंग, हम्माली, परिवहन की राश अभी तक नहीं दी गई है। बैंक लोन की किस्तें, ब्याज, बिजली बिल, हम्माली, मजदूरी, वेतन और अन्य खर्चे वहन न कर पाने के कारण मिलर्स बैंक डिफॉल्टर हो गए हैं और मिल बंद करने की स्थिति आ गई है। अटका है 23-24 का भुगतान मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सीएमआर चावल में एक प्रतिशत एफआरके चावल मिक्सिंग कर चावल गोदामों में जमा किया जाता है। इसका प्रतिवर्ष पांच रुपए प्रति क्विंटल की दर से भारतीय खाद्य निगम नान को भुगतान करता है, लेकिन 23-24 में की गई मिलिंग का यह भुगतान नॉन मिलर्स को नहीं कर रहा है। मिल पाइंट पर भौतिक सत्यापन करने पर स्टाक में कमी पर पांच प्रतिशत पेनल्टी का प्रावधान किया गया है। मिलिंग में पच्चीस प्रतिशत ब्रोकन और पांच प्रतिशत रिजेक्शन निकलता है। इसके कारण स्टॉक में कमी आती है। इस प्रावधान के चलते अफसर मिलर्स को ब्लैकमेल करते हैं। कटनी में जिला प्रबंधक को शिकायत के बाद खाद्य मंत्री हटा चुके हैं। अंतर जिला और अतर राज्य मिलिंग कराई जाए मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि इसी तरह स्वीकृत चावल के बीआरएल का जो प्रावधान है, उसमें चावल जमा होने के बाद जांच में कमी पर गुणवत्ता निरीक्षक और अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही होती है, न कि मिलर के ऊपर। इसलिए यह प्रावधान समाप्त किया जाना चाहिए। अंतर जिला और अतर राज्य मिलिंग कराई जाना चाहिए। धान उपार्जन के दौरान मिलिंग के लिए उठाई गई धान पर दो प्रतिशत सूखत का लाभ मिलर्स को मिलना चाहिए, क्योंकि किसानों से 17 प्रतिशत नमी की धान ली जा रही है और धान मिलिंग से बने चावल सीएमआर 14 प्रतिशत पर लिया जाता है। पिछले वर्ष धान की लोडिंग अनलोडिंग और सीएमआर चावल की मिल पॉइंट की लोडिंग का भुगतान भी नहीं किया गया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kxR7Ari
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...