Skip to main content

सिलेंडर में ब्लास्ट से घायल महिला ने दम तोड़ा:तीन मासूम बच्चे, पति अभी लड़ रहे हैं जिंदगी की जंग

ग्वालियर में शनिवार दोपहर एक घर में उस समय कोहराम मच गया था जब अचानक आग लगी और गैस सिलेंडर फट गया। घटना में तीन बच्चों सहित पांच लोग झुलसे थे। इनमें 38 वर्षीय गुड्‌डी देवी पत्नी अवधेश प्रजापति 95 फीसदी तक झुलस गई थी। घटना के बाद से ही महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। शनिवार देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतका के तीन मासूम बच्चे और पति अभी भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह चारों भी 60 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं। गर्मी के मौसम में जब तापमान 40 डिग्री के करीब हो तो 60 प्रतिशत झुलसना भी जान पर भारी पड़ सकता है। ऐसे समझिए पूरा मामला शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र स्थित सिंधिया नगर निवासी 40 वर्षीय अवधेश पुत्र विक्रम प्रजापति अपने परिवार के साथ यहां रहता है। साथ में उसकी पत्नी 38 वर्षीय गुड्‌डी देवी, बच्चे रेशमा (16), कुसुम (7) व यश (5) भी रहते हैं। अवधेश सिटी सेंटर में चाट का ठेला लगाता है। दोपहर 1 बजे के लगभग वह घर पर खाना खा रहा था। पास ही पत्नी उसके लिए गर्म रोटी और पानी की टिक्की तल रही थी। इसी समय अचानक गैस का पाइप लीकेज होने या ऊपर से हाईटेंशन लाइन से चिंगारी गिरने पर आग लग गई। आग लगते ही वहां भगदड़ मच गई। गुड्‌डी ने बच्चे को गोद में उठाया तो अवधेश ने बिटिया को संभाला। अभी वह संभल पाते तभी अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद सभी में आग लग गई और वहीं झुलसने लगे। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग वहां पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। हादसे में सबसे ज्यादा गुड्‌डी झुलसी थी। शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया है। जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहे मासूम घटना में गुड्‌डी की मौत हो गई है। वह 95 फीसदी तक झुलस गई थी। हादसे में उसका पति अवधेष 60 प्रतिशत, बच्चे रेशमा, कुसुम व यश भी 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे। इस समय सभी की हालत नाजुक है। तीनों मासूम जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। डॉक्टरांे का कहना है कि बच्चे जल्दी रिकवर कर लेते हैं। पड़ोसी बोले-हाईटेंशन लाइन से निकली थी चिंगारी घायल अवधेश प्रजापति का कच्चा घर है। ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। पड़ोसियों का कहना है कि जब अवधेश की पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। कुछ लोगों ने उसी समय उनके घर पर हाईटेंशन लाइन से चिंगारी गिरते देखी थी। दमकल दस्ता जांच कर रहा है कि आग लगने का कारण क्या था।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/plin4By
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...