सागर में 28 लोगों से भरा लोडिंग वाहन पलटा:गौरझामर से गढ़ाकोटा फाग गाने गए थे, लौटते समय डोंगरसलैया मोड पर पिकअप पलटा, 20 घायल
सागर के देवरी थाना क्षेत्र में रहली-देवरी मार्ग पर बुधवार देर रात डोंगर सलैया के पास मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार गौरझामर से अहिरवार समाज के लोग होली पर्व के चलते गढ़ाकोटा में फाग गाने के लिए गए थे। गढ़ाकोटा में फागों का कार्यक्रम होने के बाद पिकअप वाहन में बैठकर वापस गौरझामर लौट रहे थे। लोडिंग वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। इसी दौरान रहली-देवरी मार्ग पर स्थित ग्राम डोंगर सलैया के पास मोड़ पर अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को देवरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना में ये हुए घायल पिकअप पलटने से बालकिशन, परम, हल्लू, परमानंद अहिरवार, सोभाराम, दिलीप, रेवाराम, कोमल, मेघनंद, मुन्ना, संतोष, दामोदर, हरकिशन अहिरवार समेत करीब 20 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को सामान्य चोटे आने पर इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। मामले में देवरी पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6w9OZlE
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6w9OZlE
via IFTTT
Comments
Post a Comment