Skip to main content

क्रिकेट टूर्नामेंट में लड़खड़ाए भिंड के खिलाड़ी:बेहतरीन बॉलिंग व बल्लेबाजी की दम पर मुरैना टीम ने फाइनल में बनाई जगह

भिण्ड में लोकेंद्र सिंह भदौरिया स्मृति अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफायनल मुकाबले में गुरुवार को डायमंड क्रिकेट क्लब भिण्ड टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डयमंड की टीम के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन खराब रहा और पूरी टीम के खिलाडिय़ों के विकेट एक एक कर उखड़ते गए। जबाब में तपोभूमि मुरैना के खिलाडिय़ों ने मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट के बड़े अंतर से भिण्ड टीम को करारी शिकस्त देते हुए मैच अपने नाम किया। गुरुवार को राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित हो रहे अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफायनल में डायमंड क्रिकेट क्लब बनाम तपोभूमि मुरैना के मध्य मैच खेला गया। भिण्ड टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मैदान में उतरी टीम के खिलाड़ी मुरैना टीम की जबरदस्त बॉलिंग और फील्डिंग के चलते बंधे रहे। यहां निर्धारित 20 ओवर में पूरी टीम महज 95 के मामूली स्कोर पर ही ढेर हो गई। इसमें गेंदबाज सोमू सिकरवार ने शानदार बॉलिंग करते हुए कुल 3 विकेट चटकाए। जबाब में खेलने उतरी तपोभूमि मुरैना टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत का स्वाद चख लिया। बैटिंग के साथ ही यहां भिण्ड टीम के खिलाड़ी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में फैल साबित हुए और मुरैना के खिलाडिय़ों ने 8 विकेट से यह मैच अपने नाम किया। इस प्रकार से तपोभूमि टीम ने आगामी फायनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। मैच में बेहतर बॉलिंग करने पर मुरैना टीम के सोमू सिकरवार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। आयोजित मैच में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व क्रिकेटर शिवम भदौरिया व धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पहुंचे। जिन्होने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें टीम भावना से खेलने की बात कहते हुए शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर पार्षद नानू अरेले, अटल त्रिपाठी, संदीप परिहार, दीपक बरेठा, डॉ. विजय प्रताप सिंह, रामशरण सिंह राजावत, अंपायर पुष्पेन्द्र बघेल, राकेश,आयुष चतुर्वेदी, नीलेश कुशवाह मौजूद रहे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/P7TBsZC
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...