Skip to main content

बैजाताल पर हुआ कार्यक्रम-“एक शाम मतदाता के नाम”:छात्राओं ने “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” पर किया नृत्य

ग्वालियर में मनमोहक रोशनी व जल तरंगों में सराबोर ऐतिहासिक बैजाताल के तैरते रंगमंच पर लोकतंत्र की मजबूती के उद्देश्य को लेकर शनिवार की शाम “एक शाम मतदाता के नाम” कार्यक्रम हुआ है। शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जब ग्वालियर–चंबल अंचल के सुप्रसिद्ध लांगुरिया लोकधुन में पिरोकर “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” संगीतमयी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसे देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रस्तुति में महिलाओं द्वारा संचालित “पिंक बूथ” की मनोहारी प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली। इस अवसर पर संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार व टीएन सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासियों ने इस आयोजन का आनंद उठाया। कलेक्टर बोलीं-मतदाता सूची में 9 अप्रैल से पहले मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि सभी लोग मतदाता सूची अवश्य देखें और जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं वे 9 अप्रैल से पहले वोटर हैल्पलाइन अथवा बीएलओ की मदद से अपना नाम सूची में अवश्य जुड़वा लें। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिये 7 मई को सभी अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। मत देकर हम लोकमंत्र का मान बढ़ाएंगे गीत पर छात्राओं ने दी प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में केआरजी कॉलेज की छात्राओं ने “मत देकर हम लोकतंत्र का मान बढ़ायेंगे” गीत प्रस्तुत किया। साथ ही मतदान के महत्व पर केन्द्रित लोकनृत्य की प्रस्तुति भी दी। इसी क्रम में श्री संजय धूपर के ऑर्केस्ट्रा ग्रुप ने “लोकतंत्र के महापर्व को मिलकर हमें मनाना है” प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। रंगोली बनाकर रेखांकित किया मतदान का महत्व बैजाताल के तैरते रंगमंच पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ “मेरा मत मेरा अधिकार” विषय पर रंगोली, फेस पेंटिंग एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। सामूहिक रंगोली प्रतियोगिता की श्रेणी में महिला बाल विकास समूह प्रथम स्थान पर रहा। व्यक्तिगत श्रेणी में प्रशांत कुशवाह प्रथम, दीपा गुप्ता द्वितीय व खुशी कैन तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में संभाग आयुक्त डॉ. खाड़े एवं कलेक्टर चौहान ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। रंगोली प्रतियोगिता में फाइन आर्ट कॉलेज की छात्राओं सहित लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर शहरवासियों को मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे। “एक शाम मतदाता के नाम” कार्यक्रम में भाग लेने आए संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े एवं कलेक्टर रुचिका चौहान सहित सभी अधिकारी एवं शहरवासी इन स्टॉलों को देखने पहुँचे। साथ ही सभी से लोकतंत्र की मजबूती के लिये मतदान करने का आह्वान किया

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W57OXAi
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...