Skip to main content

नशे में हुडदंग तो हवालात में मनेगी होली:होलिका दहन से पहले शहर में पुलिस बल तैनात, सोमवार रात तक रहेगी मुश्तैद

ग्वालियर में होली के त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। करीब 1400 से अधिक जवान व अफसर रविवार रात (होलिका दहन) से पहले ही शहर के बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर तैनात कर दिए गए हैं। यह पुलिस बल अब सोमवार रात होली तक तैनात रहेगा। पुलिस ने शाम से ही शहर के चौराहों व सड़कों पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने चेकिंग में एक दर्जन वाहन ऐसे पकड़े हैं जिसमें शराब की बोलतें मिली हैं। पुलिस सोमवार सुबह से कड़ी चेकिंग करेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और नशे में धुत होकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को हवालात पहुंचाया जाएगा। इस बार होली के त्योहार पर लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता भी लागू है। इसलिए पुलिस अन्य सालों की तुलना में ज्यादा सतर्क व अलर्ट नजर आ रही है। ग्वालियर में होली पर रंग में भंग ना पड़े इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार शाम छह बजते ही पुलिस शहर की सड़कों सहित मोहल्ले और गलियों में तैनात हो गई है। जिससे हुडदंगी हंगामा कर त्योहार में खलल ना डाल सकें। साथ ही थाना प्रभारी सहित अन्य अफसर लगातार मॉनीटरिंग कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पुलिस के निशाने पर नशेड़ी हैं, क्योंकि अफसरों का मानना है कि जो भी घटना होती है, उसमें नशा जिम्मेदार होता है। एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है जनता बेफ्रिक होकर त्योहार मनाए, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है। बस यह ध्यान रखे कि आप किसी की परेशानी का कारण न बनें। सड़कों पर की चेकिंग, हर वाहन को चेक किया त्योहार पर किसी तरह की घटना ना हो इसके लिए पुलिस के निशाने पर बाइक से लेकर चार पहिया वाहन हैं। शाम होते ही पुलिस ने सड़कों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस के सड़कों पर उतरते ही कई वाहन चालक चौराहों के आसपास संकरी गलियों में घुसकर भागते हुए नजर आए हैं। ब्रीथ एनालाइजर लेकर खड़ी है पुलिस पुलिस सड़कों पर शराबी वाहन चालकों को तलाश रही है। इसके लिए पुलिस सड़कों पर ब्रीथ एनालाइजर लेकर खड़ी है। वाहनों को रोककर उनके चालक के मुंह में ब्रीथ एनालाइजर लगाकर जांच की जा रही है कि वाहन चलाते समय चालक नशे में तो नहीं है। पुलिस ने चेकिंग में एक दर्जन से अधिक ऐसे वाहन जरुर पकडे हैं जिनमें शराब की बोतल मिली हैं। जो भी नशे में मिलेगा, जाएगा हवालात एसपी ने पुलिस अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी वाहन चालक नशे में मिलता है उसे सीधे हवालात पहुंचाएं, क्योंकि इनके नशे के कारण किसी का त्योहार खराब हो सकता है। साथ ही इनकी पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही इनको वापस छोड़ा जाए। राउण्ड द क्लॉक रहेगी सुरक्षा ड्यूटी होली पर आज शाम से सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है, जो सोमवार रात तक राउण्ड द क्लॉक चलेगी। रविवार शाम से ड्यूटी पर तैनात जवानों को उनके स्थान पर ड्यूटी देने आने वाले जवानों के आने के बाद ही प्वाइंट से छोड़ा जाएगा। एक टीम पुराने बदमाशों की तलाश में हर थाने की एक टीम अलग से बनाई गई है जो पुुराने बदमाशों की तलाश करेगी, इसके साथ ही अवैध हथियार व नशे का कारोबार करने वालों की तलाश के लिए लगाई गई है, जिससे इन बदमाशों को भी काबू में रखा जा सके।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VCoKe2d
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...